Bharat Express DD Free Dish

दिवाली पर घर जाने वालों को बड़ा तोहफा, रेलवे ने तत्काल टिकटों में बढ़ाईं चार हजार अतिरिक्त सीटें

Gift : दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेल ने बड़ी राहत की घोषणा की है

Gift

Gift : दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर अपने घर लौटने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेल ने बड़ी राहत की घोषणा की है. त्योहारों के समय बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तत्काल कोटे में चार हजार नई सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है. इस कदम से हज़ारों यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ की समस्या कुछ हद तक कम होगी.

अब तत्काल कोटे में दस हजार से अधिक सीटें(Gift)

अभी तक तत्काल कोटे में लगभग छह हजार पाँच सौ सीटें ही उपलब्ध थीं. रेलवे के अनुसार, यात्री भार को ध्यान में रखते हुए अब अस्थायी रूप से इन सीटों की संख्या बढ़ाकर दस हजार पाँच सौ कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था केवल त्योहारों के दौरान प्रभावी रहेगी, बाद में इसे सामान्य स्तर पर वापस लाया जाएगा.

रेलवे का उद्देश्य है कि दिवाली और छठ के समय अपने घर लौट रहे लोगों को अंतिम समय में भी यात्रा का मौका मिल सके. इसलिए यह अतिरिक्त सीटें तत्काल टिकट प्रणाली में ही जोड़ी जाएंगी.

दस प्रमुख मार्गों के यात्रियों को लाभ (Gift)

रेलवे द्वारा जिन रेलमार्गों पर यह सुविधा दी गई है, उनमें उत्तर भारत के दस प्रमुख मार्ग शामिल हैं. इनमें लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, पटना, अहमदाबाद, भोपाल, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी और जयपुर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन सभी रूटों पर यात्रियों की भीड़ हर वर्ष सबसे अधिक रहती है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें बढ़ेंगी, जिससे यात्रियों को टिकट बुक कराने में अधिक अवसर मिलेंगे।

त्योहारी सीजन के लिए रेलवे की विशेष तैयारी

रेलवे प्रशासन ने त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतज़ाम भी शुरू कर दिए हैं. लखनऊ मंडल सहित कई क्षेत्रों में अधिकारियों ने बैठक कर भीड़ प्रबंधन की योजना तैयार की है. स्टेशन पर अतिरिक्त रेल पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि अव्यवस्था न फैले. (Gift)

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से टिकट खरीदने से बचें. साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read