Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“बिहार संभल नहीं रहा चले हैं देश संभालने”, पत्रकार की हत्या के बाद गिरिराज का नीतीश पर हमला

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा, ”सीएम ने घटना से संबंधित निर्देश दिया है. भाजपा सिर्फ प्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रही है. एनसीआरबी के अनुसार, हत्या, अपहरण और लूटपाट सहित अपराध के मामले में दिल्ली का रिकॉर्ड सबसे खराब है.”

नीतीश कुमार पर भड़के गिरिराज

नीतीश कुमार पर भड़के गिरिराज

Bihar News: बिहार के अररिया में दिनदहाड़े दैनिक अखबार के पत्रकार विमल यादव को गोलियों से छलनी कर दिया गया. मामले ने सियासी रंग पकड़ लिया है. भाजपा नीतीश सरकार को घेरने में जुट गई है. इसी कड़ी में बिहार के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भी बयान सामने आया है.

गिरिराज ने नीतीश पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “जिस राज्य में पत्रकार और पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं, जहां महिला विधायक खुद को सुरक्षित नहीं मानती, उसके बाद भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए दिल्ली का दौरा करें, विपक्षी एकता की बात करें, इससे अच्छा है कि वे इस्तीफा दे दें…बिहार की जनता यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि फिर जंगलराज आए. हालात फिर से वही हो गए हैं.” गिरिराज सिंह ने कहा, ” नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है वो देश संभालने निकले हैं.”

सीएम नीतीश ने लिया स्थिति का जायजा

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी स्थिति का जायजा लिया और कहा, “मुझे वास्तव में दुख हुआ और मैंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को घटना को देखने के लिए कहा. ” सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को सजा दी जाएगी.”

यह भी पढ़ें: – 10 महीने में ही हटा दिए गए खाबरी, अजय राय को यूपी की कमान सौंपने के पीछे क्या है कांग्रेस का गणित?

भाजपा प्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रही: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा, ”सीएम ने घटना से संबंधित निर्देश दिया है. भाजपा सिर्फ प्रदेश की छवि खराब करने का काम कर रही है. एनसीआरबी के अनुसार, हत्या, अपहरण और लूटपाट सहित अपराध के मामले में दिल्ली का रिकॉर्ड सबसे खराब है. वहां की पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है.”

अररिया के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा,” शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है. फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. बताया जाता है कि मृतक का पड़ोसी के साथ पुराना विवाद था. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.”

बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया, ”अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि बिहार में पत्रकारों और यहां तक कि पुलिस कर्मियों सहित निर्दोष नागरिकों की हत्या की जा रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital