Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar News: गिरिराज सिंह का तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज, कहा- ‘मां दुर्गा कपूत को आशीर्वाद नहीं देती’

Bihar News: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती’. उन्होंने बिहार चुनाव में नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत की उम्मीद जताई.

Giriraj Singh

गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो)

Bihar News: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘मां दुर्गा’ कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देती. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव के ‘मां दुर्गा’ से आशीर्वाद मांगने पर तंज कसा.

उन्होंने कहा, “तेजस्वी से निवेदन है कि मां दुर्गा कपूत को कभी आशीर्वाद नहीं देतीं. अगर मां दुर्गा ने तेजस्वी को आशीर्वाद दे दिया, तो वे जीवन भर सत्ता की कल्पना भी नहीं कर सकेंगे. उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने बिहार के साथ जो किया, वह दोबारा नहीं होगा. करोड़ों बेटे मां दुर्गा से यही आशीर्वाद मांगते हैं कि लालू यादव के खानदान को सत्ता में कभी न आने दें. वरना वो पुराना दौर लौट आएगा, जब पुलिस के सहारे बेगूसराय से पूर्णिया तक का रास्ता तय करना पड़ता था. मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव ने गलत आशीर्वाद मांग लिया.”

जाति आधारित कार्यक्रम पर यूपी के मामले को बताया अलग

उत्तर प्रदेश में जाति आधारित कार्यक्रमों पर रोक लगाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, “यह यूपी का मामला है और इसे यूपी सरकार ही देखेगी, लेकिन मैं बिहार चुनाव की बात करूंगा, जहां हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि हम बिहार में भारी मतों से जीतेंगे. चाहे कोई भी आ जाए, नीतीश कुमार-नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के बल पर हम सत्ता में भारी बहुमत से आएंगे.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया.

उन्होंने कहा, “मैं खड़गे साहब को बताना चाहता हूं कि जब उनकी सरकार थी, तो उस दौरान इनकम टैक्स में 3 लाख तक की आय वालों को छूट दी जाती थी, लेकिन पीएम मोदी ने 12 लाख तक छूट दी है. आज रोटी, कपड़ा, मकान सब सस्ता हो गया है. युवाओं, बुजुर्गों और किसानों से पूछिए कि हर घर में रुपए की बचत हो रही है. खाने-पीने की हर सामग्री पर जीएसटी कम किया गया है. जीएसटी कम होना देशवासियों को ‘दुर्गा पूजा’, ‘दीपावली’ और ‘छठ’ का बड़ा तोहफा है. मैं खड़गे साहब से निवेदन करता हूं कि कांग्रेस पार्टी के सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि मेक इन इंडिया का सामान ही खरीदेंगे.”

ये भी पढ़ें: सीटों की सियासत: राजद का कांग्रेस को दो-टूक संदेश

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital