Bharat Express DD Free Dish

मौलवियों के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- सनातन से भारत की पहचान, धमकी देना बंद करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मौलवियों के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे सामाजिक समरसता बिगाड़ने की साजिश बताया और राहुल गांधी पर भी विदेशी ताकतों से जुड़े होने का आरोप लगाया.

Giriraj Singh

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मौलवियों के हालिया वक्तव्यों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. मौलवियों द्वारा ‘मरना भी जानते हैं और मारना भी जानते हैं’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बयान समाज को डराने और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की साजिश है.

गिरिराज सिंह ने क्या कहा?

गरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पटना में रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं शुरू से कह रहा हूं, बार-बार कह रहा हूं कि कुछ मौलवी भारत में गजवा-ए-हिंद की सोच लेकर चलते हैं. जहां-जहां भी इनकी आबादी बढ़ी है, वहां सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश की गई है. तौकीर राजा और ओवैसी जैसे लोग लगातार समाज को बांटने का काम कर रहे हैं.

इतिहास का दिया हवाला

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों से भी गलती हुई है. अगर 1947 में आजादी के समय सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया गया होता और वहां से सभी हिंदुओं को भारत ले आया गया होता, तो आज इस तरह की स्थिति उत्पन्न ही नहीं होती. हर इंसान मारना और मरना दोनों जानता है, ये धमकी किसे दी जा रही है और समाज को डराने की कोशिश क्यों की जा रही है?

‘भारत की पहचान सनातन से’

उन्होंने आगे कहा कि भारत की पहचान सनातन से है. मैं कहना चाहूंगा कि यहां के मुसलमान और हिंदुओं का डीएनए एक ही है, हम सब एक ही पूर्वजों के वंशज हैं. ऐसे में धमकी देना बंद किया जाए तो यह सबके लिए बेहतर होगा.

राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं, लेह में हुई हिंसा को लेकर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का पर्दाफाश हो रहा है.

इसे भी पढ़ें-एक ही जैसी गलतियां, एक ही जैसी मौतें! बार-बार भगदड़ में जान गंवा रहे लोग, फिर भी क्यों नहीं लिया जा रहा सबक?

जॉर्ज सोरस जैसे लोग, जो भारत को टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, उनके इशारे पर कांग्रेस काम कर रही है. राहुल गांधी उसी टूलकिट पर काम कर रहे हैं. लेह में भी वे वही हाल करना चाहते थे, लेकिन यह भारत है, इसे कोई तोड़ नहीं सकता.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read