Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NIA Raid: एनआईए की PFI पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में चल रही छापेमारी

एनआईए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज (11 अक्टूबर) को देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है.

nia

NIA (फाइल फोटो)

एनआईए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज (11 अक्टूबर) को देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है. जिसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत दर्जनों स्थान शामिल हैं. वहीं मुंबई के विक्रोली इलाके में 7/11 ट्रेन बम धमाकों के बरी किए गए आरोपी वाहिद शेख के घर पर भी NIA की छापेमारी जारी है.

PFI के सदस्य को हिरासत में लिया था

इससे पहले एनआईए ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य को 8 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से संदिग्ध को हिरासत में लिया था. ये व्यक्ति कुवैत जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले एनआईए ने उसे पकड़ लिया था.

यह भी पढ़ें- युद्ध में अमेरिका की हुई एंट्री, गोला-बारूद से लैस पहला विमान इजरायल में उतरा, बाइडेन ने नेतन्याहू से फोन पर की बात

अगस्त में की गई थी कई राज्यों में छापेमारी

गौरतलब है कि पीएफआई देश विरोधी गतिविधियां को अंजाम देता रहा है. देश में अशांति फैलाने की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाता रहा है. इस संगठन को प्रतिबंधित किया गया है. इससे पहले अगस्त महीने में भी एनआईए ने देश के कई राज्यों- केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार में छापेमारी की थी. जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध चीजें बरामद हुई थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital