होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कन्नोज में लड़की का पेड़ से लटका मिला शव (फोटो प्रतीकात्मक)
Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक लापता किशोरी का शव मिलने से हलचल मच गई. शव को गांव के बाहर पेड़ लटकाया गया था. परिजनों ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जतायी है. पुलिस के मुताबिक, तिर्वा थाना क्षेत्र के एक किसान की 14 साल की बेटी बुधवार को होली के दिन लापता हो गई थी. काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर किशोरी के पिता ने तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम किशोरी का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता दिखाई दिया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी बुधवार को चारा लेने खेत गई थी, जहां उसका अपहरण कर लिया गया और फिर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई. परिजनों ने यह भी कहा कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए किशोरी के शव को उसी के दुपट्टे से पेड़ पर लटका दिया गया. तिर्वा कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह ने कहा कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस के अनुसार, परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी गहराई से छानबीन की जा रही है. सिंह ने बताया कि मामले में शक की बुनियाद पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है.
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…