Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘अपना पता देना बेटी, मैं तुम्हें चिट्ठी जरूर लिखूंगा…’ जब भाषण बीच में रोक PM मोदी ने छोटी बच्ची पर लुटाया प्यार

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान ही उनका स्केच हाथों में ऊपर उठाए लड़की की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “बेटी मैंने तुम्हारी ये तस्वीर देख ली है.”

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियां तेजी से अपने प्रचार प्रसार में लगी हुई हैं. कांग्रेस से लेकर भाजपा तक ने यहां अपने नेताओं को प्रचार करने के लिए मैदान में उतार रखा है. पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के स्टार प्रचारक माने जाते हैं. हाल ही में जब वे छत्तीसगढ़ में प्रचार करने गए तो एक ऐसा वाकया हुआ कि सभी उनकी तारीफ करने लगे.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कार्यक्रम में जब पीएम मोदी वहां मौजूद जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें भीड़ में हाथों में उनके खुद का स्केच लिए एक लड़की दिखाई दी. ऐसे में पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान ही उनका स्केच हाथों में ऊपर उठाए लड़की की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “बेटी मैंने तुम्हारी ये तस्वीर देख ली है. तुम इतना बढ़िया काम करके लाई हो. मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं, लेकिन बेटी थक जाओगी, तुम कब से खड़ी हो. ये पुलिस के जवानों से मैं कहता हूं कि तस्वीर बेटी देना चाहती है तो ले लीजिए और ये मुझे जरूर पहुंच जाएगी.”

मैं तुम्हें जरूर चिट्ठी लिखूंगा- पीएम मोदी

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि “और अपना पता उस पर लिख देना. मैं तुझे जरूर चिट्ठी लिखूंगा.” प्रधानमंत्री मोदी का इतना कहना था कि वहां मौजूद लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे. वहीं बच्ची के चेहरे पर भी पीएम मोदी की बात सुनने के बाद मुस्कान आ गई. इसके बाद एक व्यक्ति तस्वीर को आगे बढ़ाता भी दिखा. लेकिन उसके पहले वह उस पर लड़की का पता लिखने लगा. पीएम मोदी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

इसे भी पढ़ें: “PM ने देखते ही पूछा था…पढ़ते-लिखते हो या नहीं”, सिंगर आदित्य गढ़वी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली मुलाकात का बताया किस्सा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital