Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Global Ayurvedic Summit 2023: ईशान मेडिकल कॉलेज में आयोजित हो रहा ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023, कई देशों के राजदूत करेंगे शिरकत

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023 का आयोजन आज (7 अक्टूबर) से किया जा रहा है.

ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023

ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023 का आयोजन आज (7 अक्टूबर) से किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि आएंगे. कार्यक्रम में कई देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है.

कई देशों के प्रतिनिधि समिट में होंगे शामिल

ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आज से शुरू हुए ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट में देशभर से तमाम आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सक, शिक्षक और छात्र भी शिरकत करेंगे. ये समिट देश का पहला आयुर्वेदिक समिट होने जा रहा है.जिसमें दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होने के पहुंच रहे हैं.

‘विश्व आयुर्वेदिक महाकुंभ एक सूर्य, एक पृथ्वी, एक परिवार है’ थीम

ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के द्वारा ‘ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट 2023’ का आयोजन किया जा रहा है. यह एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समिट होगी, जिसके अंतर्गत कई देश प्रतिभाग करेंगे. कार्यक्रम की थीम ‘विश्व आयुर्वेदिक महाकुंभ एक सूर्य, एक पृथ्वी, एक परिवार है’.

यह भी पढ़ें- ED Raid: अंडरवर्ल्ड के पैसे से चल रहा बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस? ईडी ने महादेव बेटिंग मामले में की छापेमारी, ये बड़े एक्टर्स रडार पर…

अलग-अलग बीमारियों पर गहन चर्चा होगी

ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष डॉ डी.के.गर्ग ने विशेषज्ञ वक्ताओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे एक वक्ता हैदराबाद से आ रहे हैं, जिन्होंने आयुर्वेद में सर्जरी की खोज की है. जिस सर्जरी में आज व्यक्ति 5 लाख खर्च करता है, वह आयुर्वेद में 20 हजार रुपये में हो जाएगी. इसके अलावा अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ वक्ता आएंगे, अलग-अलग बीमारियों पर यहां गहन चर्चा होगी. उसके बाद आपस में एक एमओयू बनाने का प्रयास भी किया जाएगा. अलग-अलग जगह हमारे छात्र जाकर ट्रेनिंग ले और वहां के छात्र यहां आए ताकि ग्रेटर नोएडा में आयुर्वेदिक हब के रूप में ईशान कॉलेज पहचाना जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital