Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोला उपचुनाव: समाजवादी पार्टी का बड़ा आरोप- इन बूथों पर BJP का कब्जा, EC करे कार्रवाई

गोला उपचुनाव में वोटिंग

बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर सुबह से मतदान जारी है. गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव हो रहा है. इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगा दिया है. सपा ने बीजेपी  पर पोलिंग बूथ को अपने कब्जे में लेने का आरोप लगाया है. समाजवादी पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए है.  सपा ने ट्वीट कर निशाना साधा, साथ ही चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी है.

बीजेपी पर पोलिंग बूथों को कब्जे में लेने का आरोप

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर वोटिंग शुरू होने के बाद से ही कई बूथों पर ईवीएम (EVM) के खराब होने की खबरें  सामने आई है. जिसके सपा पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की. EVM खराब होने की वजह से कई जगहों पर मतदान में बाधा आई. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि.” गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के ग्राम बहेरा के बूथ संख्या 260, 261, 262 पर सपा वोटरों को BLO द्वारा पर्ची नहीं दी गई है, पीठासीन अधिकारी आधार कार्ड और वोटर आइडी कार्ड से मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग। निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित।”

वहीं इसके अलावा सपा ने दूसरा ट्वीट करते हुए बीजेपी की तरफ से पोलिंग बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाया, और आयोग से निष्पक्ष चुनाव की मांग की. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट में लिखा है, ”गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है. सपा के वोटरों, बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है. मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग.”

गोला विधानसभा सीट पर क्यों हो है उपचुनाव

बता दें कि गोला गोकर्णनाथ सीट 6 सितंबर को बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई थी. जिसके बाद बीजेपी ने जहां दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के पुत्र अमन गिरी को प्रत्याशी बनाया है, वहीं सपा ने अपने पुराने प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक विनय तिवारी को मैदान में उतारा है. विनय तिवारी 2012 में गोला से विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं.

– भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest