Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल को नोबल्स ऑफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

इस समारोह में सभी महाद्वीपों से चयनित 30 प्रतिभाओं को विभिन्न अवॉर्ड्स से सम्मािनत किया जाएगा.

governor of Madhya pradesh

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूनाइटेड किंगडम के प्रेसिडेंट एवं सीईओ संतोष शुक्ला ने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्व‌ारा वैश्विक स्तर पर विभिन्न स्तरों एवं कार्य क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान ब्रिटिश संसद में 14 सितंबर 2023 को किया जा रहा है.

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एवं नोबल्स ऑफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड्स द्वारा इस प्रतिभाओं का सम्मान समारोह में गैरेथ थॉमस, सांसद एवं मंत्री यूनाइटेड किंगडम, बॉब ब्लैकमैन, सांसद, लॉर्ड रेमी रेंजर, लॉर्ड राज लुंबा, पॉम गोसाल, सांसद स्कॉटलैंड सहित कई वरिष्ठ सांसद एवं मंत्री अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल को नोबल्स ऑफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड, भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले को डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल अवॉर्ड-2023 एवं ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा को प्रतिष्ठित दादाभाई नौरोजी इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मािनत किया जाएगा.

इस समारोह में सभी महाद्वीपों से चयनित 30 प्रतिभाओं को विभिन्न अवॉर्ड्स से सम्मािनत किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital