Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, रोडवेज बस ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत

अपर उपायुक्त ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

Greater Noida
Edited by Nitish Pandey

Greater Noida: नोएडा में बादलपुर थानाक्षेत्र में बीती रात उत्तर प्रदेश रोडवेज की चपेट में आने से हीरो मोटर कंपनी के चार कर्मियों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस ने घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब कंपनी में छुट्टी के बाद कर्मचारी बाहर निकल कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक कर्मचारी रात 11:30 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद जब अपने घरों की तरफ जा रहे थे, तो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही नोएडा डिपो की बस ने कर्मचारियों को कुचल दिया. हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे.

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय विशाल पांडे ने बताया कि ये सातों लोग सड़क पार कर रहे थे कि उसी बीच दादरी की तरफ से पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस की चपेट में वे सभी आ गये. उन्होंने बताया कि इस घटना में संकेश्वर कुमार दास (25), मोहरी कुमार (22)तथा सतीश (22) नामक श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल (34) नामक मजदूर की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हुई. उनके अनुसार संकेश्वर बिहार के मुंगेर, मोहरी बिहार के बांका के रहने थे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे की सभा के दौरान हंगामा, भीड़ ने काफिले पर किया पथराव, रास्ता रोकने की हुई कोशिश

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय विशाल पांडे ने बताया कि अत्यंत गंभीर रूप से घायल अनुज, धर्मवीर और संदीप को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. उनके अनुसार इस दुर्घटना में हताहत हुए ये लोग रात 12 बजे काम कर फैक्टरी से घर के लिए निकले थे. अपर उपायुक्त ने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital