देश

Gujarat Floods: जूनागढ़ में तबाही का मंजर; सड़कें बनी ‘नदियां’, उफनते नाले में बह गए पिता-पुत्र, अभी भी चार लोग लापता

Junagarh Flood: गुजरात के जूनागढ़ में रिकॉर्ड बारिश ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. चोरों तरफ पानी ही पानी ही नजर आ रहा है. हर तरफ बाढ़ जैसे हालात हो गए है. बारिश की वजह से बांधों और नदियों में जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने से गांव और शहरों में पानी भर गया है. गाड़ियों और मवेशियों के पानी में बहने की तस्वीर सामने आ रही है. इस कड़ी में शनिवार को पिता और पुत्र के तेज रफ्तार नाले में बहने की खबर सामने आयी, जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि एक शख्स को बचा लिया गया है जबकि पुत्र की तलाश अभी जारी है. वहीं अभी कुल 4 लोग लापता बताय जा रहे हैं.

जूनागढ़ में पिछले 8 घंटे में 219 मिमी बारिश हुई जिससे शहर बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं प्रशासन की टीमें मौके पर जुटी हुईं हैं और लोगों को हर की सविधा मुहैया कराने की कोशिश में लगी हैं

तबाही का मंजर

बता दें कि शनिवार दोपहर जूनागढ़ में बादल फटा था, जिसके बाद मुश्किल भरे हालात पैदा हो गए हैं. बादल फटने के बाद चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया. सड़कों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे नदियां बह रही हों. मकानों की निचली मंजिलें पानी में डूब गई हैं. लोग जरूरी सामान साथ लेकर ऊंची जगहों पर जा रहे हैं. दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले और सौराष्ट्र क्षेत्रों मे बारिश ने ज्यादा कहर बरपा रखा है.

यह भी पढ़ें- Weather Update: गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का ‘तांडव’, मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

निचले इलाकों में बाढ़

पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार भारी बारिश हो रही है. बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई. इसके अलावा, राजकोट में गुरुवार को लगातार और भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव का सामना करना पड़ा. हालात को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पानी के भारी प्रवाह को देखते हुए, गुजरात के 206 जलाशयों में से 43 हाई अलर्ट पर हैं, जबकि 18 अन्य अलर्ट मोड पर हैं. राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त 19 जलाशयों के लिए चेतावनी जारी की है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

15 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago