होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
नवसारी में भीषण सड़क हादसा
Navsari Road Accident: गुजरात के नवसारी में शनिवार को एक मिनी बस और एसयूवी की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नवसारी ग्रामीण पुलिस निरीक्षक डी.के. पटेल ने बताया कि दुर्घटना वेसमा सर्कल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर हुई. एसयूवी फॉर्च्यूनर वलसाड से अंकलेश्वर की ओर जा रही थी, जबकि लग्जरी मिनी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी.
पटेल ने बताया कि बस चालक को दिल का दौरा पड़ा था, इसके कारण यह दुर्घटना हुई. मृतकों में आठ एसयूवी में यात्रा कर रहे थे, जबकि बस में सवार एक यात्री की भी इस हादसे में मौत हो गई. इस हादसे में एसयूवी सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. एसयूवी में सवार नौवें यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक एसयूवी सवाल प्रोलाइफ बायो-केमिकल लिमिटेड, अंकलेश्वर के थे.
बस यात्री वलसाड के रहने वाले थे और अहमदाबाद में बीएपीएस संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे. मिनी बस में 30 यात्री सवार थे. इनमें से 25 घायल हो गए. 25 में से 17 को वलसाड रेफर कर दिया गया और आठ अन्य का नवसारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने नवसारी सड़क हादसे पर दुख जताया और कहा, “गुजरात के नवसारी में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं. मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे. PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.”
गृह मंत्री अमित शाह ने इस हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, “गुजरात के नवसारी में हुुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है. इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल उपचार मुहैया करा रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…
Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…