Bharat Express DD Free Dish

गुजराती पायलट की बहादुरी पर दुनिया ने किया सैल्यूट, गुजरात सरकार देगी खास गरिमा अवॉर्ड

Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात गरिमा अवॉर्ड देगी.

The Gujarat government will present the Garima Award to Captain Smit Machhar.

कैप्टन स्मित मछार को गुजरात सरकार गरिमा अवॉर्ड देगी

Captain Smit Machar: दुबई से तेल अवीव की तरफ उड़ान भर रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कॉकपिट के अंदर पायलट पर जानलेवा हमला हो गया. इस फ्लाइट को उड़ा रहे कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से वार किया गया. खून से लथपथ होने के बाद भी कैप्टन ने जो दिलेरी दिखाई, उसने 174 लोगों की जिंदगी बचा ली.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया बड़े सम्मान का ऐलान

इस पूरे मामले पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि गुजराती मूल के कैप्टन स्मित मछार की हिम्मत को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है. बुरी तरह जख्मी होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और सबसे पहले यात्रियों की सलामती के बारे में सोचा. इसी जज्बे को देखते हुए गुजरात सरकार उन्हें विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार से नवाजेगी.

लहूलुहान होने के बाद भी खोला कॉकपिट का दरवाजा

बताया जा रहा है कि हमले के वक्त कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत जुटाई और हमलावर से भिड़ गए. उन्होंने समझदारी दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे बाहर मौजूद क्रू मेंबर्स और यात्री अंदर आ सके और हमलावर को काबू में कर सके. अगर वे समय पर यह फैसला नहीं लेते तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.

इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने भी की तारीफ

कैप्टन की इस बहादुरी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खुद कैप्टन स्मित मछार के साहस की सराहना की है. उनकी सूझबूझ की वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

गुजरात का नाम रोशन करने पर मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मूल रूप से गुजरात से ताल्लुक रखने वाले कैप्टन स्मित ने अपनी बहादुरी और मानवता से पूरे गुजरात और देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है. इसी वजह से राज्य सरकार उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित करेगी. सीएम ने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है और कहा है कि पूरा गुजरात उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहा है.

ये भी पढ़ें-‘अमित शाह जो कहते हैं, पूरा करते हैं’: पंजाब से ड्रग्स खत्म करने के गृह मंत्री के बयान का सतीश पूनिया ने किया समर्थन

पीएम मोदी ने परिवार से की बात

कैप्टन स्मित मछार के इस साहसिक कदम की भारत में हर तरफ प्रशंसा हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनके परिवार से संपर्क कर उनका हाल जाना और कैप्टन की हिम्मत को सराहा है. भारत और इजराइल के कई बड़े अधिकारियों और नेताओं ने भी उनकी दिलेरी को सलाम किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read