रिपोर्ट – रवि शर्मा
Gurdaspur Drone Weapon Recovery: जम्मू-कश्मीर के सांबा बॉर्डर पर संदिग्ध गुब्बारे भेजे जाने की नापाक कूटनीति के ठीक बाद, अब पाकिस्तान ने पंजाब के रास्ते भारत में अशांति फैलाने की एक और बड़ी खूनी साजिश रची थी. पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने ड्रोन के माध्यम से की जा रही हथियारों की तस्करी के एक बहुत बड़े प्रयास को पूरी तरह नाकाम कर दिया है.
पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में भेजे गए अवैध ड्रोन द्वारा गिराई गई एक आधुनिक पिस्टल को बीएसएफ ने बरामद कर जब्त कर लिया है. इस बड़ी कामयाबी के बाद पूरी भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई-अलर्ट पर हैं.
जवानों ने ऐसे सेट की फील्डिंग(Gurdaspur Drone Weapon Recovery)
यह पूरी सनसनीखेज वारदात गुरदासपुर के कलानौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव रोज़ (Rojo) की है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ के गश्ती दल को आसमान में किसी संदिग्ध ड्रोन की भिनभिनाहट सुनाई दी थी.
पाकिस्तानी तस्करों की इस हिमाकत को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की इस मुस्तैदी और आक्रामक रुख को देखकर ड्रोन वापस सीमा पार भाग खड़ा हुआ, लेकिन भागने से पहले वह हथियारों की खेप भारतीय जमीन पर गिरा चुका था.
सर्च ऑपरेशन में बरामद हुई घातक पिस्टल
सुबह होते ही बीएसएफ और स्थानीय पंजाब पुलिस ने पूरे सीमावर्ती इलाके में एक व्यापक और सघन तलाशी अभियान (Mega Search Operation) चलाया. इसी दौरान गांव रोज़ के खेतों से ड्रोन द्वारा ड्रॉप की गई एक पैक्ड पिस्टल बरामद हुई. सुरक्षाबलों ने बरामद हथियार को पूरी तरह सुरक्षित कर अपने कब्जे में ले लिया है.
अब केंद्रीय कूटनीतिक एजेंसियां और पंजाब पुलिस का एंटी-टेरर स्क्वाड यह पता लगाने में जुटा है कि सरहद पार से भेजी गई यह घातक पिस्टल पंजाब में किस लोकल स्लीपर सेल, आतंकी नेटवर्क या हेरोइन-ड्रग्स तस्कर के पास डिलीवर होनी थी.
ये भी पढ़ें: ईरान में सियासी भूचाल! क्या IRGC के विरोध में राष्ट्रपति पेजेश्कियान दिया इस्तीफा? तेहरान ने बताई पूरी बात
पाकिस्तान का ‘ड्रोन और हथियार’ वाला हाइब्रिड वॉर
डिफेंस एक्सपर्ट्स का साफ मानना है कि पाकिस्तान अब भारतीय सीमा पर सीधे टकराव के बजाय ‘हाइब्रिड वॉरफेयर’ (ड्रोन और तकनीक) का सहारा ले रहा है. कभी सांबा बॉर्डर पर जासूसी गुब्बारे भेजना तो कभी पंजाब के खेतों में ड्रोन से हथियार और ड्रग्स गिराना, इसकी बौखलाहट को साफ दर्शाता है.
बहरहाल, बीएसएफ ने साफ कर दिया है कि देश की संप्रभुता से खिलवाड़ करने की हर पाकिस्तानी कोशिश को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. फिलहाल गुरदासपुर के तमाम सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा घेरा बेहद सख्त है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

