दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
फोटो-सोशल मीडिया
Ram Rahim singh Parole: रेप मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आएगा. इस बार उसे 21 दिनों की पैरोल मिली है. इससे पहले इसी साल जनवरी में भी उसको 40 दिन की पैरोल मिली थी. उसका बार-बार पैरोल पर बाहर आना सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है.
बता दें कि राम रहीम हरियाणा में 2 साध्वियों से रेप के आरोप में सजा काट रहा है. उसके खिलाफ हत्या और गुंडागर्दी के भी मामले हैं, कई मामलों में उसे सजा सुनाई जा चुकी है. हालांकि, इस सबके बावजूद वो बार-बार जेल से बाहर आ जाता है. इसी साल जनवरी महीने में राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिलने पर विवाद खड़ा हो गया था. तब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि नियम-प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पैरोल पाना डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का अधिकार है.
जनवरी में राम रहीम को पैरोल मिलने पर एक वीडियो वायरल हुआ था. दरअसल, तब राम रहीम को तलवार से केक काटकर जश्न मनाते देखा गया था. उससे पले भी पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने कई ऑनलाइन सत्संग सत्र आयोजित किए थे. सोशल मीडिया पर बहुत-से लोगों ने राम रहीम के जेल से बाहर आने पर सवाल उठाए. लोगों का कहना था कि आखिर जो व्यक्ति रेप जैसे मामले में दोषी करार दिया जा चुका है, वह बाहर आकर सत्संग कैसे कर सकता है. हालांकि, सिरसा मुख्यालय वाले संप्रदाय के प्रमुख ने अपना काम जारी रखा.
जेल-अधिकारियों के मुताबिक, पैरोल का मतलब किसी कैदी को विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा की समाप्ति से पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर पूरी तरह रिहा करना है. जनवरी में मिली पैरोल के दौरान राम रहीम का वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर खूब हंगामा मचा. जबकि, फरलो में किसी दोषी को जेल से अस्थायी तौर पर रिहा किया जाता है. माना जा रहा है कि राम रहीम इन 21 दिनों की पैरोल के दौरान यूपी के बागपत में एक आश्रम में रहेगा.
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…
Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…