रिपोर्ट-अतुल
हरियाणा के गुरुग्राम से एक लव जिहाद का मामला निकाल करके सामने आ रहा है. आरोप है कि मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को पहचान छुपाकर झांसे से शादी कर ली. बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर उस युवती का नाम जिया खान रख दिया. फिलहाल, महिला से जबरन शादी करने और उस पर धर्म बदलने का दबाव डालने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.
कैसे शुरू हुआ लव जेहाद का ये खेला?
सेक्टर 15 की एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली युवती से 2022 में तारिफ नाम का युवक आरव बनकर मिला. वह इंश्योरेंस के सिलसिले में युवती से मिला था. तारिफ ने खुद को हिंदू बताया और एस एस इंटरप्राइजेज फर्म का मालिक होने का दावा किया. उसने युवती का फोन नंबर लिया और बातचीत बढ़ाई. युवती के परिजनों से भी हिंदू बनकर मिला और खुद को अविवाहित ठेकेदार बताया. 4 नवंबर 2022 को सोहना-पलवल रोड स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली.
गर्भावस्था के बाद शुरू हुई मारपीट
बता दें कि विवाह के बाद युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भपात कराने की बात कही. डॉक्टर ने बताया कि 6 महीने का गर्भपात जोखिमपूर्ण है और इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी. डिलीवरी के समय अस्पताल में भर्ती करवाकर आरोपी चला गया और बाद में आया. डिलीवरी के कुछ दिन बाद आरोपी के दोस्त आरिफ ने युवती को बताया कि आरव हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है, उसका असली नाम तारिफ है और पहले से शादीशुदा है, जिसके तीन बच्चे भी हैं.
यह भी पढ़ें: बोरी, नदी और कचरे के ढेर में मिली लाशें…चेन्नई में बिहार के एक पूरे परिवार को मौत के घाट उतार डाला
पीडिता ने और क्या बताया?
पीड़िता के अनुसार, पुलिस में आरोपियों के खिलाफ करीब 11 से 12 शिकायत दे दी थी लेकिन पुलिस ने तब कोई कार्यवाही नहीं की. जब पीड़िता के साथ इतनी मार पिटाई हुई कि वह अस्पताल में भर्ती हो गई तब जाकर पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताते चलें कि इस मामले में पीड़िता के साथ कुछ हिंदू संगठन के लोग भी जुड़ गए. जिन्होंने आवाज उठाई तब जाकर पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं.
पुलिस ने लिया एक्शन
मामले को लेकर गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. आरोपी तारिफ उर्फ आरव और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से फर्जी पहचान से विवाह किया और जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जिसकी फिलहाल जांच जारी है और आज दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




