देश

UP News: हमीरपुर जिले में पुलिस की संवेदनहीनता- दो साल के बच्चे पर किया मारपीट का मुकदमा, FIR की नकल देख परिजनों के उड़े होश

Hamirpur news: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुए दो पक्षों के विवाद के बाद कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने संवेदनहीनता का परिचय दे डाला. पुलिस ने एक दो साल के बच्‍चे के खिलाफ ही रिपोर्ट लिख डाली. बच्‍चा अभी ठीक से बोल भी नहीं पाता, लेकिन पुलिस ने उसे आरोपी मानते हुए उसका नाम एफआईआर में लिख लिया. परिजनों ने जब ये देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

संवाददाता ने बताया कि बच्‍चे के परिजन पुलिसकर्मियों की शिकायत लेकर उच्चाधिकारियों के पास पहुंचे हैं. उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई कराने का आश्‍वासन दिया है.

यह मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाने से सामने आया है. एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना जांच किए ही एक दंपति के दो साल के बच्चे को भी आरोपी बनाकर मुकदमा दर्ज कर दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई पर आलोचना हो रही है. इसीथाना क्षेत्र के भौली गांव के दयाशंकर श्रीनिवास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पिछले महीने थाने में होमगार्ड नरेन्द्र तिवारी तैनात थे और उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इस वजह से उन्होंने अपने परिवार के लोगों के साथ मिल कर मारपीट की और बच्चों के साथ ही बहू को भी पीटा. इसके बाद पूरे मामले की तहरीर थाने में दी गई थी और फिर पुलिस ने गाली गलौज, मारपीट और एससी, एसटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था.

दूसरी ओर घटना की रात में ही होमगार्ड की पत्नी ने थाने में झूठी तहरीर दी और फिर पुलिस ने इस पूरे मामले में कोई जांच नहीं की और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी. दयाशंकर श्रीनिवास ने बताया कि, होमगार्ड की ओऱ से जो मुकदमा दर्ज कराया गया, उसी में उनके दो साल के नाती का भी नाम शामिल किया गया और उस पर केस दर्ज किया गया, जबकि वह अभी बोल भी नहीं पाता है. जब इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए और वह शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे. श्रीनिवास ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद कुरारा थाने की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll: सपा के लिए चुनौती बन रहे भाजपा के रणनीतिकार, माफियाराज और भ्रष्टाचार की दिला रहे याद

इस तरह परिजनों को मिली जानकारी

बच्चे पर मुकदमा दर्ज हुआ है, इसकी जानकारी कैसे हुई? सवाल पर पीड़ित दयाशंकर ने बताया कि घटना के कई दिन बाद थाने से एफआईआर की नकल प्राप्त की गई तो ये देखकर होश उड़ गए कि उनके दो साल के मासूम नाती को भी नामजद किया गया है. इस पूरे मामले को लेकर कुरारा थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने शनिवार को मीडिया को जानकारी दी कि, दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया था. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जानकारी सामने आ रही है कि, मुकदमे में दो साल के बच्चे का नाम भी शामिल किया गया है. इसकी जांच कर बच्चे का नाम हटवाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

25 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

40 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

50 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago