बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई और सफलता के रोज नए झंडे गाड़ रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) दर्शकों के दिलों पर गहरा आध्यात्मिक प्रभाव छोड़ रही है. इस अपार सफलता के बीच, फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर (Anupriya Nagar) ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर (Akbarpur) का दौरा किया. बता दें कि अकबरपुर महान संत बाबा नीम करोली (Baba Neem Karoli) की पावन जन्मस्थली है.
पैतृक घर में लिया बाबा का आशीर्वाद (Hanuman Ansh Akbarpur Conection)
अकबरपुर पहुंचते ही स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने अनुप्रिया नागर का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया. इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान अनुप्रिया ने बाबा नीम करोली के पैतृक घर पहुंचकर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया. फिल्म की सफलता का श्रेय बाबा नीम करोली और हनुमान जी को देते हुए अनुप्रिया ने कहा, “मेरी पूरी जर्नी इस फिल्म के एक गाने ‘तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दी’ की तरह है. मैंने अपनी छोटी सी नैया उन्हीं के भरोसे छोड़ दी थी.
स्कूली बच्चों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग (Hanuman Ansh Box Office)
इस अवसर को खास बनाने के लिए डीएम और बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुमति से अकबरपुर के स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए फिल्म ‘हनुमान अंश‘ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग (Special Screening) का आयोजन किया गया. फिल्म देखने के बाद बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था. एक स्थानीय बुजुर्ग ने भावुक होकर कहा-
“हमने अपने जीवन में कभी पिक्चर ही नहीं देखी थी. हमारा खुद का टॉकीज (सिनेमा हॉल) है, लेकिन हमने पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ही देखी है. जो किस्से हमने बचपन से बाबा के बारे में सुने थे, वो आज पर्दे पर देख लिए.”
स्थानीय लोगों और बच्चों ने फिल्म के सकारात्मक संदेश की जमकर सराहना की और अनुप्रिया नागर से बाबा नीम करोली के जीवन के अनछुए पहलुओं पर फिल्म के अगले पार्ट्स (Part 2, 3) बनाने की भी पुरजोर मांग की. ‘हनुमान अंश’ ने साबित कर दिया है कि फिल्म समाज और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम भी बन सकती है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


