Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Hardoi: बकाया बिल वसूलने गई थी बिजली विभाग की टीम, बकाएदार ने फेंकी लाल मिर्च

uttar pradesh: घटना संडीला कस्बे के मोहल्ला मानस नगर की है. जहां बिजली विभाग की वसूली टीम मानस नगर चक्कर रोड पहुंची थी.

hardoi

बिजली विभाग की टीम पर बकायेदार ने फेंकी लाल मिर्च

हरदोई में एक युवक ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लाल मिर्च फेंक दी, जिससे टीम की हालत बिगड़ गई. दरअसल बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. बिजली विभाग की टीम डिफाल्टर से 7 हजार 73 रुपये बकाया वसूलने पहुंची थी. जिसके बाद युवक ने टीम के मुंह पर लाल मिर्च फेंक दी और भाग गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद जेई ने थाने में तहरीर दी है.

बकाएदार ने फेंकी लाल मिर्च

घटना संडीला कस्बे के मोहल्ला मानस नगर की है. जहां बिजली विभाग की वसूली टीम मानस नगर चक्कर रोड पहुंची. शिवकांत और नन्हा को टीम में शामिल किया गया. शिवकांत ने उसी मोहल्ले के 7073 रुपए के डिफाल्टर रंजीत कुमार से बकाया जमा करने को कहा तो पहले तो उसने बकाया जमा करने से साफ मना कर दिया. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए घर के अंदर से लाल मिर्च पाउडर उठाकर वसूली करने वाली टीम के मुंह पर फेंक दिया.

ये भी पढ़ें-  Indian Railway: ट्रेन में सफर के दौरान सामान हो गया चोरी तो परेशान न हों, ऐसे होगी नुकसान की भरपाई

बिजली कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई

इससे वसूली के लिए आए बिजली कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उनका चेहरा धुल गया. चेहरे पर घी लगाया जाता था. घटना के संबंध में अवर अभियंता राज कुमार गुप्ता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई. इसमें कहा गया है कि डिफॉल्टर ने हाथ में चाकू ले रखा था. शायद उनका इरादा कुछ और था. लेकिन शोर सुनकर वह भाग खड़ा हुआ. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

ये भी पढ़ें- 88 फीसदी लोगों के शादीशुदा र‍िश्‍ते खराब करने की वजह बन रहे ‘स्‍मार्टफोन’- रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest