Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana: खराब मौसम के कारण अमित शाह की गोहाना रैली हुई रद्द, फोन के जरिये किया सभा को संबोधित

Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को दोपहर में हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में जन उत्थान रैली करने वाले थे.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह (फोटो फाइल)

Gohana: गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में आज आयोजित जन उत्थान रैली में नहीं पहुंच सके, रैली पर आए लोगों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फोन के जरिये लोगों को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को दोपहर में हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में जन उत्थान रैली करने वाले थे.

इसके साथ ही रैली के जरिए माना जा रहा था कि गृहमंत्री भाजपा के लिए 2024 के चुनाव का शंखनाद करेंगे. कार्यक्रम के अनुसार रैली के बाद अमित शाह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वह एक बैठक में भाग भी लेने वाले थे.

जो 70 साल में नहीं हुआ वह 8 साल में हुआ

अमित शाह ने फोन के जरिये लोगों को संबोधित करते हुए लोगों से हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा को जीताने का आह्वान किया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हरियाणा में जातिवाद खत्म हुआ है. 70 साल में जो विकास नहीं हुआ वह आठ साल में हुआ है. कार्यक्रम में नहीं आने पर गृहमंत्री ने माफी मांगी और कहा कि मैं जल्द गोहाना में आने की कोशिश करूंगा.

अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास का कार्यक्रम शुरू किया है

गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर के 170 लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास का कार्यक्रम शुरू किया है. इन कार्यक्रमों के जरिए अमित शाह लोगों के सामने सरकार की उपलब्धियां व विपक्ष की खामियां सामने रखेंगे.
बताया जा रहा है गोहाना रैली को पिछले दिनों पानीपत में हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो रैली के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है. साल 2014 में नौ और 2019 में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीत चुकी बीजेपी इस बार भी यहां की सारी की सारी सीटे जीतने की कोशिश करेगी.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी घोषित, शिवपाल यादव बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव, विवादों के बीच स्‍वामी प्रसाद को भी मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष न शनिवार को ही लिया था रैली का जायजा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को रैली स्थल का जायजा लिया था. प्रदेश में किसानों का विरोध खत्म कराने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार रात को ही सोनीपत पहुंच चुके थे. यहीं से वह आज गोहाना रैली में पहुंचने वाले थे. सीएम के अलावा, दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद रमेश कौशिक, विधायक श्रीकृष्ण मिडढा, मोहनलाल बड़ौली और निर्मल चौधरी भी मंच पर पहुंचने वाले थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital