Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana के CM ने शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा को दी श्रद्धांजलि, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में आतंक जड़ से खत्म होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल पहुंचकर शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद जड़ से खत्म होगा.

Haryana News
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पलवल के गांव नंगला मोहम्मदपुर गुलावद पहुंचकर शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम, होडल विधायक हरेंद्र कुमार और पूर्व विधायक दीपक मंगला भी मौजूद रहे.

शहीद दिनेश शर्मा जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एलओसी पर तैनात थे और पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर उल्लंघन में शहीद हो गए थे.

मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा के बयान का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सभी दलों को शामिल होने का आह्वान किया था.

सीएम सैनी ने कहा, “हमारी लड़ाई किसी देश या व्यक्ति से नहीं, बल्कि आतंकवाद से है. हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद को जड़ से खत्म किया. हमें अपनी सेना पर गर्व है.”

उन्होंने कहा कि शहीद दिनेश शर्मा के परिवार को सरकार की योजना के तहत 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. साथ ही गांव में “ऑपरेशन सिंदूर- शहीद दिनेश कुमार” के नाम से एक स्मृति पार्क भी बनाया जाएगा.

सीएम ने भाजपा मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी. सीएम ने कहा, “कर्नल सोफिया हमारी बेटी हैं, हमें उन पर गर्व है.”

प्रधानमंत्री मोदी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में देश आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है और भारत अब किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है.

हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी शहीद को नमन करते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य और केंद्र सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है.

ये भी पढ़ें- ‘कोई फीस नहीं! कोई लिमिट नहीं!’, गौतम अडानी ने 100% रिजल्ट के लिए अडानी विद्या मंदिर अहमदाबाद की तारीफ की

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital