हरियाणा की चर्चित जासूसी मामले में नया मोड़ सामने आया है. आरोपी ज्योति मल्होत्रा की ओर से वकील कुमार मुकेश ने शुक्रवार को अदालत में अपना वकालतनामा दाखिल किया. उन्होंने बताया कि “ज्योति मल्होत्रा ने कल मुझे अपना वकील नियुक्त किया है और आज मैंने संबंधित वकालतनामा अदालत में प्रस्तुत कर दिया है.”
कुमार मुकेश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पहले केस की पूरी जानकारी और दस्तावेजों का अध्ययन करेंगे, उसके बाद ही किसी तरह की कानूनी टिप्पणी करेंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस फिलहाल ज्योति मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगली सुनवाई की तारीख पर ज्योति मल्होत्रा की अदालत में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा सकती है. इससे स्पष्ट होता है कि बचाव पक्ष डिजिटल माध्यमों से कानूनी प्रक्रिया में भागीदारी को लेकर तैयार है.
इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है. मामले से जुड़े कई और खुलासे आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 30 मई से सिंगापुर दौरे पर, शांग्री-ला डायलॉग में लेंगे भाग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



