Bharat Express DD Free Dish

Haryana: AAP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद गिरफ्तार, PGI में सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप

Haryana: आरोप था कि हरियाणा के युवाओं के सोशल इकॉनोमी के नंबर नहीं जोड़े जा रहे और दूसरे प्रदेशों के युवाओं को नौकरी दी जा रही है.

haryana

रोहतक पीजीआई में मारपीट

रोहतक पीजीआई में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में आप के हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले इस मामले में सुरक्षा प्रभारी ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया था. जयहिंद पर नर्सिंग भर्ती के दस्तावेज सत्यापन के दौरान मारपीट करने का आरोप है.

दरअसल, बुधवार की दोपहर नवीन फार्मेसी के जयहिंद कॉलेज के सेंट्रल हॉल के बाहर पहुंचे. यहां नर्सिंग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान हरियाणा के युवाओं के सामाजिक अर्थव्यवस्था के आंकड़े नहीं जोड़े जा रहे हैं और दूसरे राज्यों के युवाओं को नौकरी दी जा रही है.

वीडियो में सत्यापन अधिकारी के साथ एक महिला खड़ी है. नवीन जयहिंद व अन्य से उसकी कहासुनी हो रही है. कुछ देर बहस के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- 88 फीसदी लोगों के शादीशुदा र‍िश्‍ते खराब करने की वजह बन रहे ‘स्‍मार्टफोन’- रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read