Bharat Express DD Free Dish

‘मदद कर दो…’ रोती-बिलखती रहीं मासूम बेटियां, पर तमाशबीनों का दिल नहीं पसीजा; करनाल में बेरहमी से मर्डर

Haryana Murder Case: हरियाणा के करनाल में सिर्फ 10 रुपये को लेकर एक ग्राहक ने सब्जी दुकानदार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के वक्त मृतक की बेटियां वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन कोई आगे नहीं आया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Haryana murder case

Haryana Murder Case: हरियाणा से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां सिर्फ 10 रुपये की लेनदेन को लेकर ग्राहक ने सब्जी दुकानदार की पीटपीट कर हत्या कर दी. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी.

दरअसल मामला हरियाणा के करनाल का है जहां 10 रुपये की लेनदेन को लेकर ग्राहक और दुकनदार के बीच तीखी बहस शुरु हो गई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई की मामला मारपीट तक पहुंच गया. जिसके बाद ग्राहक इतने आक्रोश में आ गया की उसने मार-मारकर दुकानदार की हत्या कर दी. वारदात के समय रोती-बिलखती बेटियां लोगों से मदद मांगती रहीं लेकिन कोई भी मदद के लिए सामने नहीं आया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

क्या था मामला?

करनाल में सुबह एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. जहा सब्जी की दुकान चला रहे एक व्यक्ति की सिर्फ 10 रुपये को लेकर मार-मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. ये घटना उस समय हुई जब युवक रोज की तरह ही अपनी दुकान पर काम कर रहा था. घटना के बाद इलाके में दहसत फैल गई. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस एक्सन में आ गई और घटना की जांच शुरू कर दी.

बेटियां भी मौके पर मौजूद

जानकारी के मुताबिक इस भयानक घटना के समय मृतक की बेटियां भी मौके पर मौजूद थी. बयान मे बेटियों ने बताया कि उनके पिता को बहुत भयानक तरीके से पीटा गया. वो वहा मौजूद भीड़ से मदद की भीख मांगती रही लेकिन किसी ने भी उनके पिता को बचाने की कोशिश नहीं की.

पुलिस जांच शुरु

पीड़ित के परिवार ने इस क्रूर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए करनाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच करने में जुट गई है. साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

यह भी पढ़ें:  ‘फोन पर बात करते हुए फंदे पर लटकी…’, जयपुर अनु मीणा केस में फरार पति ने Video जारी कर खोले खौफनाक राज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read