Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हरियाणा के बादशाहपुर से विधायक राकेश दौलताबाद की इस वजह से हुई मौत

साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने बादशाहपुर सीट से जीत दर्ज की थी. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था.

विधायक राकेश दौलताबाद

हरियाणा में गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है. शनिवार को सुबह करीब 10 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था. हार्ट अटैक आने के बाद राकेश दौलताबाद को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. 45 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस लीं.

भाजपा को दिया था समर्थन

बता दें कि साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राकेश दौलताबाद ने बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था. हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का हृदयाघात से आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला, स्तब्ध हूं. भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परमपुरुष उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को उनके अभाव को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे.”

इसे भी पढ़ें: ‘हमारे यहां देवीस्थान तक रोड नहीं बनी, इसलिए वोट भी नहीं डालेंगे..’, बिहार के गांव में मतदान बहिष्कार की अपील, लोगों ने कहा— दूल्हा दुल्हन को होती है दिक्कत

राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल कांडा ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, “बादशाहपुर से विधायक और सदन में मेरे साथी राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital