Bharat Express DD Free Dish

Parliament Security

दिल्ली में प्रदर्शनों के बीच संसद भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज है. 2001 के हमले के बाद से संसद की सुरक्षा को मल्टी-लेयर और बेहद हाई-टेक बना दिया गया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामले में जेल में बंद ललित झा, मनोरंजन डी और सागर शर्मा से उनके आपराधिक इतिहास पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट 10 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी.

संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामले में जेल में बंद ललित झा ने जमानत याचिका दायर की. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. इस मामले में पहले नीलम आजाद और महेश कुमावत को जमानत दी जा चुकी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने कहा कि संसद को बाधित करना देश में आतंक फैलाने का सबसे आसान तरीका है.

Parliament Security Breach: सदन में घुसपैठ करने वाले आरोपियों की पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की मांग पर आज मंगलवार को एडिशनल सेशन जज हरदीप कौर सुनवाई करेंगी.