होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन
Jharkhand CM News: आखिरकार हेमंत सोरेन को झारखंड में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ गया. पिछले काफी दिनों से उनके खिलाफ जमीन घोटाले में ED की जांच पड़ताल चल रही थी. बार-बार समन जारी होने पर भी पेश न होने चलते ED उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी, आज किसी तरह ED को उनसे पूछताछ का मौका मिला. जिसके बाद हेमंत सोरेन ने देर शाम में अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
हेमंत सोरेन की जगह अब चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे. हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई चल रही है, जिसके चलते दिनभर उनसे पूछताछ की खबरें आती रहीं. देर शाम उनकी गिरफ्तारी की खबर फैली..हालांकि अब कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे राजभवन पहुंचे हैं. इसके अलावा महागठबंधन के विधायक भी राज्यपाल से मिलने पहुंच गए हैं. विधायक राजभवन के बाहर खड़े होकर हंगामा करते नजर आए.
हेमंत सोरेन से पूछताछ के चलते झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई थी. सीएम सोरेन से पूछताछ के बाद ईडी की टीम सीएम हाउस से निकलते देखी गई. माना जा रहा है कि अब जल्द ही हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम/JMM) की सांसद महुआ माजी ने अभी रांची में कहा कि हमारे नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने कस्टडी में ले लिया. वह अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए…उनके बाद अब चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे. इसके लिए हमारे पास विधायकों का पर्याप्त संख्याबल है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…