Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jharkhand: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, अब चंपई सोरेन होंगे नए CM, राज्यपाल के पास पहुंचे महागठबंधन के विधायक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED ने जमीन घोटाला मामले में पूछताछ की है. गिरफ्तारी का संकट मंडरा रहा है. ऐसे में हेमंत ने पद से इस्तीफा दे दिया है. नए मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन का नाम आगे बढ़ा दिया गया है.

hemant-soren-champai-soren

हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन

Jharkhand CM News: आखिरकार हेमंत सोरेन को झारखंड में मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ गया. पिछले काफी दिनों से उनके खिलाफ जमीन घोटाले में ED की जांच पड़ताल चल रही थी. बार-बार समन जारी होने पर भी पेश न होने चलते ED उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी, आज किसी तरह ED को उनसे पूछताछ का मौका मिला. जिसके बाद हेमंत सोरेन ने देर शाम में अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

हेमंत सोरेन की जगह अब चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे. हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई चल रही है, जिसके चलते दिनभर उनसे पूछताछ की खबरें आती रहीं. देर शाम उनकी गिरफ्तारी की खबर फैली..हालांकि अब कहा जा रहा है कि हेमंत सोरेन ईडी की पूछताछ के बाद इस्तीफा देने सीधे राजभवन पहुंचे हैं. इसके अलावा महागठबंधन के विधायक भी राज्यपाल से मिलने पहुंच गए हैं. विधायक राजभवन के बाहर खड़े होकर हंगामा करते नजर आए.

Hemant Soren

हेमंत सोरेन से पूछताछ के चलते झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू कर दी गई थी. सीएम सोरेन से पूछताछ के बाद ईडी की टीम सीएम हाउस से निकलते देखी गई. माना जा रहा है कि अब जल्द ही हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम/JMM) की सांसद महुआ माजी ने अभी रांची में कहा कि हमारे नेता हेमंत सोरेन को ईडी ने कस्टडी में ले लिया. वह अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए…उनके ​बाद अब चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे. इसके लिए हमारे पास विधायकों का पर्याप्त संख्याबल है.

यह भी पढ़िए: हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, हो सकते हैं गिरफ्तार, CM आवास समेत राजभवन और ED कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital