Bharat Express DD Free Dish

‘मोदी-राज’ में अब और ताकतवर हुआ भारतीय पासपोर्ट, दुनिया के इतने सारे देशों में मिलेगी बिना वीजा एंट्री

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारतीय पासपोर्ट ने बड़ी छलांग लगाते हुए 75वां स्थान हासिल किया है. अब भारतीय नागरिक 56 देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल के आसानी से यात्रा कर सकते हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी सौगात लेकर आई है. ताजा ‘हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026’ की रिपोर्ट बताती है कि वैश्विक मंच पर हमारे तिरंगे वाला पासपोर्ट पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. भारत ने इस साल लंबी छलांग लगाई है. पिछले साल के मुकाबले भारतीय पासपोर्ट अब 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें स्थान पर आ गया है. अब दुनिया के नक्शे पर आपकी पहुंच और भी ज्यादा आसान हो गई है.

अक्सर विदेश यात्रा का नाम सुनते ही सबसे पहला ख्याल वीजा का आता है. लेकिन इस नई रैंकिंग का मतलब यही है कि अब आपको कई मुल्कों के लिए ये सब नहीं करना होगा. अब आप बिना किसी झंझट के दुनिया के 56 देशों की सैर कर सकते हैं. इनमें से कई जगह ऐसी हैं जहां आपको पहले से कोई वीजा नहीं चाहिए, वहीं कुछ देशों में आपको ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ (पहुंचते ही वीजा) या ई-वीजा की आसान सुविधा मिल जाएगी.

आप कहां-कहां घूम सकते हैं?

अगर आपको कैरेबियन द्वीपों की नीली लहरों के बीच वक्त बिताना हो या फिर अफ्रीका के जंगलों और एशिया के लजीज खाने का लुत्फ उठाना हो तो आपका पासपोर्ट अब आपके लिए लाल कालीन बिछाने को तैयार है. यह इंडेक्स पूरी तरह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित होता है. यह इस बात का पैमाना है कि किसी देश के नागरिक को बाकी दुनिया कितनी तवज्जो दे रही है. जितनी अच्छी रैंकिंग होती है उतनी ही ज्यादा ट्रैवल फ्रीडम भी होती है.

दुनिया के ‘पावरफुल’ पासपोर्ट्स

भारत ने तो सुधार किया ही है, लेकिन ग्लोबल लिस्ट में टॉप पर अभी भी एशियाई देश शीर्ष पर बने हुए हैं.

  • सिंगापुर एक बार फिर दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बना हुआ है. यहां के लोग 192 देशों में बिना वीजा के ‘किंग’ की तरह एंट्री ले सकते हैं.
  • जापान और दक्षिण कोरिया 187 देशों के एक्सेस के साथ दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, स्वीडन और यूएई 186 देशों के साथ तीसरे पायदान पर मजबूती से टिके हैं.
  • बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे करीब 12 यूरोपीय देश चौथे नंबर पर हैं. वहीं अमेरिका, जो कभी नंबर-1 हुआ करता था, अब इस लिस्ट में थोड़ा नीचे आकर करीब 179 देशों की वीजा-मुक्त यात्रा के साथ टॉप-10 में बना हुआ है.

अगर हम पिछले एक दशक को देखें, तो भारतीय पासपोर्ट की यात्रा किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है. पिछले साल हम फिसलकर 85वें स्थान पर चले गए थे, जिससे यात्रियों में थोड़ी निराशा थी. हालांकि, 2026 की यह ताजा रैंकिंग एक बड़ी राहत और सकारात्मक संकेत है.

ये भी पढ़ें: लखपति दीदी से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं तक… ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होते ही पीएम मोदी ने क्या फैसले लिए?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read