Bharat Express DD Free Dish

Himachal Pradesh: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात, सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने की मांग

Himachal Pradesh: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. उन्होंने तुर्की से सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने और विशेष श्रेणी राज्यों की उधार सीमा 2% बढ़ाने की मांग की.

nirmala sitharaman
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. यह भेंट गुरुवार सायं हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य से जुड़े विभिन्न बजटीय और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की.

उन्होंने हिमाचल सहित देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए तुर्की से आयातित सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग की. मुख्यमंत्री ने बताया कि आयात शुल्क में वृद्धि से स्थानीय सेब उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा. इसके अलावा, सुक्खू ने विशेष श्रेणी राज्यों की उधार सीमा को कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया.

उन्होंने वित्त मंत्री को राज्य सरकार द्वारा राजकोषीय प्रबंधन में सुधार के लिए उठाए गए कदमों और वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने की पहलों की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने वित्तीय बाधाओं के बावजूद किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला. बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार भी मौजूद रहे. यह मुलाकात हिमाचल के विकास और वित्तीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार के कार्यकाल में 34,000Km पटरियां बिछाई गईं, 47000Km रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ – CM योगी ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ को सराहा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read