Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उफनते नाले में फंसी हिमाचल परिवहन की रोडवेज बस, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग, वीडियो वायरल

देश में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश से तमाम पुल, हाईवे और लोगों के घर पानी में बह गए हैं.

नाले के तेज बहाव में फंसी बस

देश में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश से तमाम पुल, हाईवे और लोगों के घर पानी में बह गए हैं. इसी बीच हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की एक बस नाले के तेज बहाव में फंस गई. जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे. जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नाले के तेज बहाव में फंसी बस

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस सवारियों को लेकर उत्तराखंड जा रही थी. तभी शिमला बाईपास रोड पर रामगढ़ के पास बह रहे नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई. जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पानी में ही फंस गई. नाले में बस फंसते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया. हालांकि गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बस फंसने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए. पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला. पटेल नगर चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि सभी यात्री सकुशल हैं. बस को भी नाले से बाहर निकाल दिया गया है. यह हिमाचल रोडवेज की बस पांवटा साहिब से होते हुए देहरादून की ओर जा रही थी.

ये भी पढ़ें-सावन के पहले सोमवार के दिन शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज, देश भर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमरनाथ में भी शुरु हुई यात्रा

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली में तेज बारिश और अलर्ट को देखते हुए आज के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है. वहीं, उत्तराखंड में आने वाले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी है. यहां के पांच जिलों राजधानी देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा में भारी बारिश के कारण कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital