होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कार्रवाई करती पुलिस
UP News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों-बदमाशों के खिलाफ योगी की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कहीं सम्पत्ति कुर्क की जा रही है तो कहीं अपराधियों की अवैध जमीन व मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. ताजा बड़ी कार्रवाई हरदोई पुलिस ने की है. जहां पुलिस ने चार शातिर गैंगस्टर्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों को सम्पत्ति कुर्क कर दी है. पुलिस ने उनकी 3 करोड़ 77 लाख 68 हजार 500 रुपए की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया.
संवाददाता ने बताया कि ये बड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश के बाद की गई है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये कार्रवाई देह व्यापार और गोकशी करने वाले अपराधियों के खिलाफ की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, जहां एक ओर कासिमपुर पुलिस ने देह व्यापार कराने वालों की संपत्ति कुर्क की है, तो वहीं संडीला पुलिस ने गोकशी कराने वालों की संपत्ति कुर्क की है. हरदोई पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय अपराधियों में हड़कम्प मच गया है. तो वहीं हरदोई पुलिस ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर गोकशी और देह व्यापार में लिप्त चार गैंगस्टरों के आरोपियों की 3 करोड़ 77 लाख से अधिक की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली है.
वहीं, थाना कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ने अनैतिक देह व्यापार के आरोपी पुल्लू और सोनू निवासी नटपुरवा की एक करोड़ 76 लाख 500 रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है. तो वहीं पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए इसी थाना क्षेत्र में गोकशी करने वाले शहाबुद्दीन उर्फ शाबू निवासी पटेला थाना खुटहल जनपद जौनपुर के साथ ही जिला कानपुर के रावतपुर निवासी शमीम की दो करोड़ एक लाख 64 हजार रुपये की संपत्ति को कुर्क कर ली है. इन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि अनैतिक देह व्यापार के आरोपी पुल्लू और सोनू जबरन कम उम्र की लड़कियों को पैसे का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में उतारने का काम कर रहे थे. गांव के लोगों का कहना है कि इस सम्बंध में सालों से पुलिस को शिकायत दी जा रही थी, जिस पर पुलिस ने अब कार्रवाई की है. तो वहीं जिले से अपराधियों का सफाया करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों-अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि अपराधियों पर कार्रवाईयों के क्रम में यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी. बसपा नेता अनुपम दुबे के ठंडी सड़क स्थित होटल ‘गुरु शरणम पैलेस’ को बुलडोजर के जरिए धराशायी कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि होटल की कीमत करोड़ो में थी.
Kejriwal Contempt Case: आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और अन्य आप…
Mohammed Shami Politics: क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद…
Samay Raina Wedding Rumours: समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहों के बीच…
Bengal Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल SIR विवाद पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में…
PIA New Uniform Troll Pakistan Airlines: आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA)…
चंडीगढ़ में 25 और 26 सितंबर को WISE 4.0 का आयोजन होगा, जिसमें महिला उद्यमिता,…