Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिंडौन में गर्मी का कहर, अस्पताल में मरीजों की भीड़ से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

Karauli hospital crowd: करौली जिले के हिंडौन में बढ़ते तापमान से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है. जिला अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा 2200 पार कर गया है. बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का असर ज्यादा दिख रहा है.

Karauli hospital crowd: करौली जिले के हिंडौन में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की सेहत पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है. जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि ओपीडी का आंकड़ा 2200 से ऊपर पहुंच गया है.

शिशु वार्ड में गंभीर स्थिति

अस्पताल का शिशु वार्ड सबसे ज्यादा दबाव में है. यहां एक-एक बेड पर चार-चार बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है. जगह की कमी के कारण परिजन बच्चों को गोद में लेकर ही ड्रिप और इंजेक्शन लगवाने को मजबूर हैं.

डॉक्टरों की चेतावनी

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों पर गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है.

सावधानी बरतने की अपील

डॉ. शर्मा ने लोगों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ और जूस का सेवन करें. तली-भुनी चीजों से बचें और बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें. उन्होंने कहा

“गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और उल्टी-दस्त के केस बढ़ रहे हैं. लोगों को हाइड्रेटेड रहना और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.”

ये भी पढ़ें-‘ऑपरेशन नुमखोर’ में खुलासा: भूटान से 15 हजार से ज्यादा गाड़ियां भारत में फर्जी तरीके से दर्ज, निशाने पर कई फिल्मी सितारे

प्रशासन के लिए चुनौती

गर्मी के बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ और बेड की कमी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital