देश

हिंदुस्तान का ऑर्डर आ चुका… मूड ऑफ द नेशन सर्वे में जनता ने कहा है जातिगत जनगणना जरूर हो: राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना को लेकर रविवार को एक बड़ा दावा किया. कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 100 में से 74 फीसदी लोग इस पक्ष में हैं कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए. इस सोशल मीडिया एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सर्वे का पोस्टर शेयर कर लिखा, “मूड ऑफ द नेशन सर्वे में देश के मन की बात सामने आ गई है. हर बीतते वक्त के साथ ‘जातिगत जनगणना’ की मांग बढ़ती जा रही है. अब 74 फीसदी लोगों का कहना है कि जातिगत जनगणना होनी ही चाहिए. समाज में किसकी कितनी आबादी है? इस सवाल के जवाब से ही सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है. देश के लोगों का साफ संदेश है- जातिगत जनगणना करो, हमारा हक दो.”

कांग्रेस के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा, “अगर आप जाति जनगणना को रोकने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सपना देख रहे हैं – कोई शक्ति अब इसे रोक नहीं सकती! हिंदुस्तान का ऑर्डर आ चुका है – जल्द ही 90% भारतीय जाति जनगणना का समर्थन और मांग करेंगे. ऑर्डर अभी लागू कीजिए, या आप अगले प्रधानमंत्री को ये करते देखेंगे.”

गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार जातिगत जनगणना की मांग उठा रही है. कांग्रेस का कहना है कि जाति के आधार पर देश की जनसंख्या को गिना जाएगा. ऐसा करने से समाज में किसकी कितनी आबादी है, इसका पता चलेगा और सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी. कांग्रेस ने कई बार सरकार से मांग की है कि जातिगत जनगणना कराई जाए, ताकि समाज में व्याप्त असमानता को दूर किया जा सके और सबको समान अवसर मिले.

इसके अलावा जातिगत जनगणना के आधार पर नीतियों का निर्माण किया जा सकता है और वास्तविक जरूरतमंद जातियों को लाभ पहुंचाया जा सकता है. जातिगत जनगणना से जाति के आधार पर योजनाएं बनाई जा सकती हैं, जो विशिष्ट जातियों की जरूरतों को पूरा करेंगी. इससे शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में समानता को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Explainer: UPS में कैसे मिलेगा सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजनाओं से ज्यादा फायदा? जानिए

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

3 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

8 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

22 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

25 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

37 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

43 minutes ago