म्यूनिख ओलंपिक (1972) में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रहे डॉ. वेस पेस (Dr. Wes Pace) का कोलकाता में निधन हो गया. 80 साल के पूर्व हॉकी स्टार पार्किंसन से पीड़ित थे. डॉ. वेस पेस भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस (Leander Paes) के पिता थे. उन्होंने खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल की थी.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया
वेस पेस के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शोक प्रकट किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा,
“1972 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य डॉ. वेस पेस के निधन से दुखी हूं. हॉकी और खेल चिकित्सा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. लिएंडर पेस, उनके दोस्तों और कोलकाता के उन क्लब्स जिनसे वो जुड़े थे, के प्रति मेरी संवेदनाएं.”
Saddened by the demise of Dr Vece Paes, member of the bronze medal winning team at the 1972 Olympic Games. His contribution to hockey and sports medicine will be remembered.
My condolences to his family, including Leander, his friends and the members of the many clubs of Kolkata…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 14, 2025
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने भी शोक व्यक्त किया
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की (Dilip Tirkey) ने लिखा,
“हॉकी इंडिया में हमारे लिए यह एक दुखद दिन है. डॉ. पेस के निधन से हॉकी के एक महान युग का अंत हो गया है. म्यूनिख में जीता गया ओलंपिक पदक उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. मुझे उनसे कई बार मिलने का सौभाग्य मिला और मैं हमेशा से ही खेलों के प्रति उनके जुनून से प्रेरित रहा हूं. वे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक थे. हॉकी इंडिया की ओर से हम उनकी पत्नी जेनिफर, बेटे लिएंडर और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”
डॉ. वेस पेस का जीवन
डॉ. वेस पेस (Dr. Wes Pace) का जन्म 30 अप्रैल 1945 को गोवा में हुआ था. खेल के साथ-साथ शिक्षा जगत में भी उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की थ. पेस डॉक्टर भी थे और कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष भी रह. 1972 में ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के अलावा 1971 में हॉकी विश्व कप में ब्रॉन्ज जीतने वाली टीम इंडिया के भी वह सदस्य रहे.
हॉकी के अलावा भी खेले कई खेल
हॉकी के अलावा, उन्होंने डिवीजनल क्रिकेट, फुटबॉल और रग्बी भी खेला. वह 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रहे. लिएंडर पेस टेनिस के क्षेत्र में मिली अपनी सफलता का श्रेय अक्सर अपने पिता से मिली प्रेरणा को देते रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
