Urdu Conclave 2026

प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, CM Yogi ने किया स्वागत…. कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद… आज लगाएंगें महाकुंभ में डुबकी

अमित शाह ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि वो 27 जनवरी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे. गृह मंत्री ने कहा था कि 144 साल में एक बार ऐसा महाकुंभ का अवसर मिला है. हर किसी को इसमें जाना चाहिए.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी. (फाइल फोटो)

Maha Kumbh: गृह मंत्री अमित शाह प्रयागराज पहुंच चुके हैं. यहां सीएम योगी ने खुद उनका स्वागत किया. इसके अलावा और भी कई मंत्री और विधायक स्वागत के लिए मौजूद रहें. अमित शाह यहां महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे.

मैं अपने जीवन में 9 बार कुंभ में गया हूं

अमित शाह ने हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि वो 27 जनवरी को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएंगे. गृह मंत्री ने कहा था कि 144 साल में एक बार ऐसा महाकुंभ का अवसर मिला है. हर किसी को इसमें जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में 9 बार कुंभ में गया हूं, अर्धकुंभ भी देखा है. उन्होंने कहा था कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है. शाह ने गुजरात के युवाओं से महाकुंभ में आने का भी आग्रह किया था.

कुंभ की सांस्कृतिक महत्ता बताई

गृहमंत्री ने कुंभ की सांस्कृतिक महत्ता समझाई थी. कहा कि कुंभ सद्भाव और एकता का संदेश देता है क्योंकि इसमें यह नहीं पूछा जाता कि आप किस धर्म, संप्रदाय या जाति से हैं. बिना किसी भेदभाव के भोजन मिलता है. दुनिया में कोई भी आयोजन सद्भाव और एकता के मामले में महाकुंभ जितना शक्तिशाली संदेश नहीं देता. महाकुंभ में कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान की परवाह किए बिना गंगा में स्नान कर सकता है.


ये भी पढ़ें: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू कर रचेगा इतिहास, सीएम पुष्कर सिंह धामी लॉन्च करेंगे UCC Portal


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read