देश

Delhi Budget 2023: गृह मंत्रालय ने दी दिल्ली के बजट को मंजूरी, सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

Delhi Annual Budget 2023-24: दिल्ली के बजट को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्र सरकार आमने सामने हैं. सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार दिल्ली का बजट पेश नहीं होने दे रही है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा था. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union ministry of home) ने दिल्ली के बजट को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दे दी है. बता दें कि दिल्ली विधानसभा में का बजट पेश करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को रोक लगा दी थी.

दिल्ली विधानसभा में बजट के पेश होने में हो देरी को लेकर आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र में देरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “केंद्र ‘गुंडागर्दी’ का सहारा ले रहा है और यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के बजट रोक लगा दी हो.”

यह भी पढ़ें-     Delhi Budget 2023: दिल्ली में बजट पर पॉलिटिक्स! “केंद्र सरकार पेश नहीं होने दे रही है बजट” सीएम केजरीवाल का आरोप

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में मचा हुआ था घमासान

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश न होने को लेकर बीजेपी और आप के बीच सियासी घमासान जारी है. एक तरफ आप पार्टी बीजेपी पर हमला बोल रही है तो वहीं बीजेपी ने आप की तरफ से पेश दिल्ली के बजट में आमजन के लिए कुछ नहीं होने की बात कही थी. वहीं अब दिल्ली के बजट (Delhi Budget) का विधानसभा में पेश करने की मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन यह अब विधानसभा में कब पेश होगा यह देखना होगा. वहीं इस बात की भी चर्चा है कि अगर बीजेपी-आप के बीच विवाद नहीं सुलझे और 31 मार्च 2023 तक बजट दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार को विकट स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

21 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

45 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago