Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: कामकाजी महिलाओं के लिए श्रीनगर में बन रहा है छात्रावास, मिलेंगी स्पेशल सुविधाएं

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर समाज कल्यान विभाग, कामकाजी महिलाओं के सहूलियत के लिए महिला छात्रावास बना रहा है. यह विमेंस हॉस्टल श्रीनगर के ईदगाह इलाके में होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घाटी में रह रहीं कामकाजी महिलाओं को देशभर के अन्य राज्यों की तरह सुरक्षा और आराम देना समाज कल्यान विभाग के मुख्य उद्देश्य में शामिल हैं.

Jammu Kashmir: श्रीनगर में बन रहा है छात्रावास

Jammu Kashmir: श्रीनगर में बन रहा है छात्रावास

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर समाज कल्यान विभाग, कामकाजी महिलाओं के सहूलियत के लिए महिला छात्रावास बना रहा है. यह विमेंस हॉस्टल श्रीनगर के ईदगाह इलाके में होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घाटी में रह रहीं कामकाजी महिलाओं को देशभर के अन्य राज्यों की तरह सुरक्षा और आराम देना समाज कल्यान विभाग के मुख्य उद्देश्य में शामिल हैं. कामकाजी महिलाओं को सहायता देने हेतु आवास के साथ साथ डे केयर सेंटर की सुविधा भी दी जाएगी.

अधिकारियों ने बताया है कि भवन का निर्माण कार्य अच्छी गति से चल रहा है. समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मोहम्मद अशरफ अखून ने मीडिया को बताया कि यह कश्मीर का पहला महिला छात्रावास होगा. उन्होंने कहा कि ईदगाह इलाके में कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि इस बहुमंजिला इमारत में बुजुर्ग लोगों के अलावा कामकाजी महिलाओं को भी कमरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सांबा में ‘कैलिको प्रिंटिंग’ को किया जा रहा है पुनर्जीवित, महिलाओं को सशक्त बनाने की कोशिश

शहर में रहने वाली कामकाजी महिला चैन से सो पाएंगी

डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि हम भविष्य में कामकाजी महिलाओं के लिए और भी हॉस्टल का निर्माण करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने अभी इस भवन की कैपिसिटी तय नहीं की है. हमारी योजना है कि इस भवन में कामकाजी महिलाओं के साथ-साथ वृद्ध वयक्तियों को भी जगह दी जाए. जब निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद ही हम बता पाएंगे कि इसमें कितने लोगों के रहने का इंतजाम हो सकता है. अशरफ अखून ने बताया कि शहर में रहने वाली कामकाजी महिलाओं को इस छात्रावास के बन जाने के बाद आराम मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital