Hyderabad Ganja Farming Case: हैदराबाद के हाई-टेक सिटी कल्चर के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और समाज दोनों को सन्न कर दिया है. नचारम इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी गांजे की लत को पूरा करने और आय का जरिया खत्म होने के बाद ‘जुगाड़'(IT Engineer Ganja Farming) का ऐसा रास्ता चुना जो उसे सीधे जेल की सलाखों के पीछे ले गया. आईटी कंपनी में लाखों का पैकेज पाने वाले इस इंजीनियर ने अपनी बेरोजगारी का ‘गुजारा भत्ता’ निकालने के लिए घर की छत पर ही नशे की खेती शुरू कर दी.
गुजारे के लिए ‘छत’ बनी कमाई का जरिया (IT Engineer Ganja Farming)
बता दें कि आरोपी सीएच शशिधर एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन गांजे की लत ने उसका सब कुछ छीन लिया. शशिधर अपनी पूरी सैलरी नशे पर लुटा देता था. काम में लापरवाही और नशे के चलते उसकी नौकरी छूट गई. जिसके बाद आय का स्रोत बंद हुआ तो उसने गांजा खरीदने के बजाय खुद ही उगाने का फैसला किया. उसने सोचा कि इससे उसका नशा भी मुफ्त हो जाएगा और बचे हुए माल से उसका गुजारा भी चलता रहेगा.
छत पर लहलहा रहे थे 3 मीटर ऊंचे पौधे
एक्साइज टीम जब शशिधर के घर की छत पर पहुँची, तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई. उसने किसी प्रोफेशनल किसान की तरह छत पर गांजे के पौधे पाल रखे थे, जिसमें एक्साइज टीम को कुछ इस तरीके का सीन देखने को मिला:
पौधों का जखीरा: छापेमारी के दौरान छत से गांजे के 17 बड़े पौधे बरामद हुए.
3 मीटर की ऊंचाई: कुछ पौधे तो लगभग 10 फीट (3 मीटर) तक ऊंचे हो चुके थे और उनमें फूल आने लगे थे.
10 किलो का स्टॉक: पुलिस के मुताबिक, इन पौधों से करीब 10 किलो गांजा तैयार होने वाला था, जिसकी कीमत मार्केट में लाखों में हो सकती थी.
गुप्त सूचना ने खोला ‘हाई-टेक’ नशे का राज
शशिधर को लगा था कि उसकी छत की ऊंची दीवारों के पीछे यह राज दफन रहेगा, लेकिन पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई. एक्साइज टीम ने जाल बिछाकर नचारम स्थित उसके घर पर धावा बोला और रंगे हाथों गांजे की खेती पकड़ ली. शशिधर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या वह सिर्फ अपने इस्तेमाल के लिए पौधे उगा रहा था या वह इन्हें शहर के अन्य युवाओं और आईटी प्रोफेशनल्स को बेचने की भी योजना बना रहा था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सुदान गुरुंग, जिन्होंने बीच मझधार में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का छोड़ा साथ?
आईटी हब में बढ़ता नशे का जाल
यह घटना है(IT Engineer Ganja Farming) दराबाद जैसे आईटी हब में युवाओं के बीच बढ़ती ड्रग्स की समस्या की ओर इशारा करती है. एक पढ़ा-लिखा इंजीनियर, जो तकनीक से भविष्य संवार सकता था, उसने नशे की खातिर अपना करियर और कानून दोनों को दांव पर लगा दिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और उस पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

