Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘गारंटी लेता हूं, औवैसी के बाबा के पिता थे हिंदू’, BJP सांसद ने आजम खान पर भी कही ये बात

ओवैसी का विवादित बयान

'ओवैसी के बाबा के पिता हिंदू थे'

उत्तर प्रदेश में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए. इस बार उन्होने अपने विवादित बयान में बड़े मुस्लिम  नेताओं को टारगेट किया है. सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने एक नहीं बल्कि कई कई मुस्लिम नेताओं को निशाने पर लिया और सभी को हिंदू या हिंदुओं का पूर्वज बता दिया. सांसद बृज भूषण ने असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi), रिजवान खान समेत कई नेताओं को हिंदू बताया है.

इन मुस्लिम नेताओं पर दिया विवादित बयान

सांसद बृज भूषण ने एआईएमआईएम(AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, “मैं गारंटी लेता हूं कि ओवैसी के बाबा के पिताजी का नाम तुलसीराम दास था. मैं उनको गारंटी से कहता हूं कि वो हिंदू थे. आप भी चले जाइए पढ़ लीजिए”.

बीजेपी नेता बृज भूषण यहीं नहीं रुके. उन्होने सपा नेता आजम खान, रिजवान खान और पूर्व एमएलसी (MLC) महफूज खान पर विवादित टिप्पणी की. उन्होने बलरामपुर से सपा नेता रिजवान खान के लिए कहा कि मुझे इनके बारे में जानकारी है ये हिन्दू हैं. साथ ही पूर्व एमएलसी महफूज खान पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि महफूज खान को लेकर उन्हें ये जानकारी है कि वो भी कलहंस ठाकुर थे. ये भी हिन्दू है. “जहां जानकारी है वहां मैं बोल रहा हूं.” इसके अलावा उन्होने आजम खान के लिए कहा- आजम खान साहब के बारे में मुझे जानकारी नहीं है तो मैं उनके बारे में नहीं बोल सकता.

 केजरीवाल पर क्या बोले बृज भूषण ?

बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह गोंडा में तीन दिवसीय आयोजित ग्रैंड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहुंचे थे. वो भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. जहां उन्होने या बयान दिया. उन्होने केजरीवाल के नोटों पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की फोटो बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने, ”अरविंद केजरीवाल को बड़ा चालाक, धूर्त और सिरफिरा बताया.

अतीक अहमद पर भी दिया था बयान

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी सांसद बृज भूषण अतीक अहमद पर टिप्पणी कर चुकें है. लेकिन हाल ही में अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन ने सीएम योगी को ईमानदार बताया था. जिसका जवाब सांसद बृज भूषण देते हुए कहा कि, ”वैसे यह सब पुराने हिंदू हैं. भगवान राम के ही संतान हैं. इनकी बुद्धि धीरे-धीरे ठीक हो रही है.”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest