Bharat Express DD Free Dish

IGI Airport पर 2.17 किलो सोना जब्त, दुबई से आए दो यात्री हिरासत में

IGI Airport gold seized: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम AIU ने दुबई से आए दो यात्रियों को रोका. पुरुष यात्री के पास से 2.17 किलो सोने के 11 बार बरामद हुए. मामले में जांच जारी है.

IGI Airport gold seized

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को हिरासत में

IGI Airport gold seized: दिल्ली/ तनु: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने सोने की तस्करी का एक मामला पकड़ा है. अधिकारियों ने दुबई से दिल्ली पहुंचे एक महिला और एक पुरुष यात्री को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका. जांच के दौरान पुरुष यात्री के पास से करीब 2.17 किलो सोना बरामद हुआ है.

दुबई से आ रहे थे यात्री

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 18 और 19 सितंबर की दरम्यानी रात की गई. AIU की टीम को पहले से मिली खुफिया सूचना और यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर दोनों पर नजर रखी जा रही थी. दोनों यात्री दुबई से Emirates की फ्लाइट EK-514 से दिल्ली पहुंचे थे.

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद दोनों को फ्लाइट गेट के पास से ही निगरानी में रखा गया. अधिकारियों ने उन्हें बेल्ट नंबर 12-13 के पास वॉशरूम के बाहर आपस में बातचीत करते हुए देखा. इसके बाद जब दोनों ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी कस्टम टीम ने उन्हें रोक लिया.

2.17 किलो सोना हुआ बरामद

जांच के दौरान महिला यात्री के सामान और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. वहीं, पुरुष यात्री की DFMD जांच में तेज बीप की आवाज आई. इसके बाद अधिकारियों ने उसकी गहन तलाशी ली.


ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में कांग्रेस का दागी उम्मीदवार? संजय निरुपम ने राहुल गांधी को दिया खुला चैलेंज


तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 11 गोल्ड बार मिले. इनका कुल वजन 2,168 ग्राम यानी करीब 2.17 किलो बताया गया है. बरामद सोने में 10 बार 10-तोला के थे, जबकि एक बार का वजन करीब एक किलो था. कस्टम विभाग ने बरामद सोना जब्त कर लिया है. दोनों यात्रियों के खिलाफ Customs Act, 1962 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल मामले की आगे जांच चल रही है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसे दिल्ली में किसे सौंपा जाना था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read