Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रख, पराली जलाने में जुटे किसान, कौशांबी SDM ने कार्रवाई के दिए आदेश

Kaushambi: सिराथू एसडीएम सौम्या मिश्रा मे बताया कि, अगर कोई किसान खेतों में पराली जलाते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी.

सांकेतिक तस्वीर (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर उत्तर प्रदेश में किसान खेतों में पराली जलाने में जुटे हैं. खबर सामने आ रही है कि कहीं पर किसान दिन में तो कहीं पर रात में पराली जलाने में जुटे हैं. जबकि वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है. तो दूसरी ओर इस सम्बंध में अधिकारियों का दावा है कि वे पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं तो वहीं कौशांबी में पराली जलाने पर एसडीएम ने सम्बंधित किसान पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

मामला सिराथू तहसील के सेलरहा पश्चिम गांव से सामने आया है. खबरों के मुताबिक शुक्रवार को किसान खेतों में पराली जला रहे थे. इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी. इसके बाद हरकत में आए अधिकारी ने पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सम्बंध में सिराथू एसडीएम सौम्या मिश्रा ने बताया कि अगर कोई किसान खेत में पराली जलाता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, इस सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है. अगर कोर्ट के आदेश का पालन कोई नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसानों को लगातार पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: अब बंद होने जा रहा है आजमगढ़ का ये स्कूल, जांच के बाद हुआ बड़ा खुलासा, श्रेया तिवारी की मौत के बाद आया था चर्चा में

प्रदेश भर के किसानों को है पराली न जलाने के निर्देश

बता दें कि वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि खेतों में किसानों को पराली जलाने से रोका जाए और इस सम्बंध में किसानों को जागरूक किया जाए. इसके बाद सरकार ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसानों को जागरूक करके पराली जलाने से रोका जाए. इसके बाद जिला प्रशासन ने अपने-अपने जिले में सभी तहसीलदारों व थानेदारों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि, किसान खेतों में पराली न जलाएं, इसका ध्यान रखा जाए. बावजूद इसके इस तरह की घटना सामने आने के बाद चिंता का विषय बताया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital