Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मैंने अपना बचपन रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया”, जानें साहिबाबाद में क्या-क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है.

सभा को संबोधित करते पीएम मोदी

सभा को संबोधित करते पीएम मोदी

Delhi-Meerut RRTS : पीएम मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस, नमो भारत के रूप में भारत की पहली रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम को हरी झंडी दिखाई है. इसके बाद गाजियाबाज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम जिस चीज का शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. पीएम मोदी ने जनसभा से ही कर्नाटक के बेंगलुरू में मेट्रो ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने कहा कि आज बेंगलुरु में मेट्रों की दो लाइनों को भी देश को समर्पित किया गया है. इससे बेंगलुरु के आईटी हब की कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है. बेंगलुरु में हर रोज लगभग 8 लाख लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं.जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और स्पीड भी है ये नमो भारत ट्रेन नए भारत के नए सफर और नए संकल्पों को परिभाषित कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने तो अपना बचपन भी रेलवे प्लेटफार्म पर बिताया है,रेलवे का यह नया रूप मुझे बहुत आनंदित करता है.”

नमो भारत मेड इन इंडिया है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज जो तेज रफ्तार नमो भारत शुरू हुई है, वो मेड इन इंडिया है, भारत की अपनी ट्रेन है. अभी प्लेटफार्म पर स्क्रीन डोर के सिस्टम का लोकार्पण हुआ है, वो भी मेड इन इंडिया है. नमो भारत, भविष्य के भारत की झलक है. नमो भारत, इस बात का भी प्रमाण है कि जब देश की आर्थिक ताकत बढ़ती है, तो कैसे हमारे देश की तस्वीर बदल जाती है.

पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-मेरठ का ये 80 किमी से ज्यादा का ट्रैक तो बस एक शुरुआत है. पहले फेज में दिल्ली,यूपी,हरियाणा और राजस्थान के अनेक क्षेत्र नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट होने वाले हैं. मैंने राजस्थान बोल दिया तो अब अशोक गहलोत जी की नींद खराब हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: RAPIDX: पीएम नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में देश की पहली रैपिड रेल को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगा ‘नमो भारत’ का रूट

“एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने के लिए 4 लाख करोड़ का खर्च”

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का हमारा भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की नई गाथा लिख रहा है. आज का भारत चंद्रयान को चंद्रमा पर उतारकर दुनिया में छाया हुआ है. आज का भारत G20 का इतना शानदार आयोजन करके दुनिया के लिए आकर्षण, उत्सुकता और दुनिया का भारत के साथ जुड़ने का एक नया अवसर बन गया है. उन्होंने कहा कि आधुनिक एक्सप्रेस वे का जाल बिछाने के लिए भारत सरकार 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रही है. नमो भारत जैसी ट्रेन हो या मेट्रो ट्रेन हो, इन पर भी 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा रहे हैं.

जल, थल और नभ हर दिशा में प्रयास कर रहे हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यातायात के लिए हम जल, थल और नभ हर दिशा में प्रयास कर रहे हैं. आज देश की नदियों में 100 से अधिक वाटर-वे बन रहे हैं. इनमें सबसे बड़ा जलमार्ग मां गंगा के जल प्रवाह में बनारस से लेकर हल्दिया तक बन रहा है. हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज गंगा विलास ने भी 3,200 किमी की दूरी तय करके रिकॉर्ड बनाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital