देश

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले सिद्धार्थनगर में कांग्रेस को लगा झटका, पार्टी के कद्दावर नेता समेत सैकड़ों समर्थकों ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री ने छोड़ा सपा का साथ

UP Nikay Chunav 2023: प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में दूसरे दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. रविवार को सिद्धार्थनगर जिले में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता के साथ उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली और निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने का भरोसा दिलाया. वहीं सपा को भी बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री अरुणा कोरी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है. भाजपा के राज्य मुख्यालय पर रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष सपा नेता एवं प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री अरुणा कोरी (पूर्व विधायक बिल्हौर) ने भाजपा की सदस्यता ली.

हाल ही में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सपा के सरोजनीनगर से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य पलक रावत के साथ ही सपा के हैदरगंज द्वितीय वार्ड से निवर्तमान पार्षद तारा चंद्र रावत और कांग्रेस के दिलप्रीत को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी. इससे पहले आगरा में राममूर्ति वर्मा की बहू अर्चना वर्मा ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी. वहीं रविवार को सिद्धार्थनगर जिले के कांग्रेस के कद्दावर नेता नौगढ़ ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया. उन्हें भाजपा कार्यालय पर जिला संयोजक कन्हैया पासवान की मौजूदगी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस नेताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता, बोले- आज प्रदेश में कानून का राज

कांग्रेस पर लगाया अनदेखी का आरोप

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विजय सिंह ने भाजपा के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को हरसंभव जिताने के लिए कार्य करने की बात कही. उन्होंने कांग्रेस पर उनके अनदेखी करने और उन्हें उचित स्थान ना देने का आरोप लगाया. इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में आने और सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला नहीं रुक रहा है.

मजबूत हुई है भाजपा

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव राय ने आगे कहा कि बीते दिनों वरिष्ठ नेता राधारमण त्रिपाठी की भाजपा में घर वापसी हुई है. आज कांग्रेस के कद्दावर नेता विजय सिंह के भाजपा में आने से निश्चित तौर से भाजपा मजबूत हुई है. इसका व्यापक असर इस निकाय के चुनाव में भी देखने को मिलेगा.

13 मई को आएंगे चुनाव के नतीजे

बता दें कि इस बार राज्य चुनाव आयोग (UP Election Commission) ने प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराने की घोषणा की है, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी. प्रयागराज में पहले चरण यानी 4 मई को वोटिंग होगी. पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी, जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होगी. इसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर को शामिल किया गया हैं. वहीं 13 मई को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

12 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

17 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

18 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

29 minutes ago

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

50 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

1 hour ago