देश

VIRAL: कानपुर में दारोगा ने बीजेपी नेता पर बरसाए दनादन थप्पड़, BJP कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में उस समय हंगामा मच गया जब एक दारोगा ने बीजेपी के कार्यकर्ता पर दनादन जमकर थप्पड़ बरसा दिए. दारोगा का बीजेपी नेता को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामला कानपुर के बर्रा थाने का है. बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता की चाय की दुकान है और कल शाम (शुक्रवार) को उसकी दुकान पर कुछ लोगों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी. जिसकी शिकायत लेकर बीजेपी कार्यकर्ता आज (शनिवार) थाने पहुंचा था. लेकिन वहां मौजूद दारोगा ने उसको थप्पड़ लगा दिया. जिसके बाद दूसरे दारोगा ने भी उससे मारपीट शुरू कर दी.

इस घटना के सामने आते ही बीजेपी के कार्यकर्ता भड़क गए और काफी संख्या में इकट्ठे होकर थाने पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते पुलिस थाने के पास काफी ज्यादा भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी थाने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत करवाया. अधिकारियों ने दोनों दारोगा के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हे लाइन हाजिर कर दिया.

ये भी देखें- Fauja Singh Sarari Resigned: पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा, ‘जबरन वसूली की प्लानिंग’ के लगे थे आरोप

जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

आपको बता दें कि जिस BJP कार्यकर्ता को दारोगा ने थप्पड़ मारा उनका नाम सचिन है और इनकी चाय की दुकान है, जहां पर कुछ युवकों द्वारा देर शाम तोड़फोड़ की गई. इस मामले की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा था. मिली जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद दारोगा ने उसको थप्पड़ जड़ दिया और गाली गलौज करना भी शुरू कर दिया. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि दरोगा ने सचिन को लॉकअप में भी डाल दिया था. वहीं पुलिस का कहना है कि अभी दोनों दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गांजा तस्कर से मिलीभगत का लगाया आरोप

वहीं, बीजेपी कार्यकर्ता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत से गांजा तस्कर लगातार बीजेपी कार्यकर्ता सचिन की दुकान पर आकर उसे परेशान करते रहते हैं. एसीपी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि एक युवक के साथ दो दारोगा द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

अहमदाबाद में फिर बम का खौफ, 10 नामी स्कूलों को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, आया था ईमेल

Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…

18 minutes ago

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

34 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

52 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

1 hour ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

1 hour ago