देश

Independence day 2023: लाल किले पर स्वतंत्रता समारोह में क्यों शामिल नहीं हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ? सामने आई बड़ी वजह

Independence day 2023: पूरा देश का आज आजादी के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर जश्न मना रहा है. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले के प्रचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशवासियों को संबोधित किया. इस मौके पर तमाम खास महमानों को आमंत्रित किया गया था. समारोह में सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टीस डी.वाई चंद्रचूड़, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge ) इस समारोह में शामिल नहीं हो सके. इसके बाद से ही उनका समारोह में न शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है.

समारोह के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की कुर्सी खाली दिखी रही थी. तभी से उनके न पहुंचने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष समारोह में क्यों शामिल नहीं पाए ?

समारोह में शामिल नहीं होने यह वजह बतायी गई

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से समारोह में नहीं पहुंचने की कोई जानकारी नहीं सामने आयी है और न ही पार्टी के तरफ से कुछ आधिकारिक तौर पर बताया गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खड़गे के लाल किले पर नहीं पहुंचने की वजह सुरक्षा कारण बताया जा रहा है, क्योंकि उनको अपने घर और पार्टी दफ्तर में भी झंडा फहराना था. लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा. यही वजह है कि वह लाल किला नहीं पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें-  “मणिपुर से लगातार शांति की खबर”, लाल किले से संबोधन में पीएम मोदी ने जानिए और क्या कहा

बता दें कि खड़गे स्वतंत्रता समारोह में शामिल तो नहीं हुए, लेकिन उन्होंने ट्वीट के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं जरुर दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा- लोकतंत्र और संविधान हमारी देश की आत्मा है. हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिये, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता क़ायम रखेंगे. जय हिन्द”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

18 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago