देश

भारत, कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की समीक्षा, दोनों देशों के व्यापार मंत्री की मौजूदगी में होगी बैठक

भारत और कनाडा के व्यापार मंत्री दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर जारी बातचीत की प्रगति की समीक्षा करेंगे. एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि इस दौरान दोनों नेता आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे.

बयान के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की उनकी समकक्ष मैरी एनजी सोमवार को ओटावा में छठी भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए चर्चा की सह-अध्यक्षता करेंगी. एमडीटीआई एक द्विपक्षीय तंत्र है, जो व्यापार और निवेश संबंधी मुद्दों और सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा के लिए संस्थागत व्यवस्था मुहैया कराता है. बयान के मुताबिक चर्चा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने, हरित रूपांतरण सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रित होगी.

सीईओ के गोलमेज सम्मेलन के बाद एक ट्वीट में, गोयल ने कहा कि भारत और कनाडा “विकास में भागीदार हैं!” उन्होंने कहा, “टोरंटो में सीईओ के गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया और भारत की लचीली विकास कहानी में निवेश करने के लिए उद्योग के कप्तानों को आमंत्रित किया.”

एनजी, जो कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री हैं, ने ट्वीट किया: “आज, @PiyushGoyal और मैंने कनाडाई और भारतीय व्यवसायों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी की, ताकि हम पहली बार सुन सकें कि कैसे हम इन कंपनियों के लिए एक साथ काम करना और उन्हें सफल होने में मदद कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-  UP Nikay Chunav Results: गोरखपुर में डाले गए वोटों से हुई ज्यादा गिनती? अखिलेश ने लगाया धांधली का आरोप, रिकाउंटिंग कराने की मांग

उन्होंने कहा, “कनाडा-भारत संबंध की सफलता भारतीय और कनाडाई व्यवसायों के घनिष्ठ सहयोग और कड़ी मेहनत में निहित है.” राउंडटेबल का आयोजन बिजनेस काउंसिल ऑफ कनाडा और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से बनेगी बात: नीति आयोग के रोडमैप से समझिए कैसे मिलेगी पहली ‘अच्छी’ नौकरी

भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…

11 minutes ago

पहला सिलेंडर मुफ्त, दूसरे का क्या? आंकड़ों से समझें उज्ज्वला योजना की हकीकत

PM Ujjwala Yojana Second Cylinder Test: जानिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पहला सिलेंडर खत्म होने…

15 minutes ago

संविधान सिर्फ सरकार चलाने की गाइडबुक नहीं, इसमें हमारी सभ्यता की आत्मा है- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि संविधान का…

23 minutes ago

बिना गारंटी 15 से 50 हजार रुपये तक का लोन: पीएम स्वनिधि योजना से कैसे संवर रहा रेहड़ी-पटरी वालों का कारोबार?

पीएम स्वनिधि योजना रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी 15,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक…

24 minutes ago

लखनऊ में खादी महोत्सव-2026 का आगाज, मंत्री राकेश सचान ने किया शुभारंभ; 150 स्टॉल पर दिखेगा स्वदेशी उत्पादों का हुनर

UP Khadi Mahotsav: लखनऊ के गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में मंत्री राकेश…

25 minutes ago

सड़क पर बहस की बात कर संविधान का अपमान कर रहे राहुल गांधी- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘संविधान गौरव दिवस’ कार्यक्रम में राहुल गांधी पर निशाना…

28 minutes ago