होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ एक स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम पर नजर गड़ाए हुए है. अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश के साथ इस तरह के आदान-प्रदान के लिए रूपरेखा पहले ही तैयार की जा चुकी है. इसी तरह की पहल भूटान और नेपाल के लिए भी शुरू की जा सकती है. बांग्लादेश के साथ रूपरेखा मोटे तौर पर भारत और पड़ोसी देशों के 50 स्टार्टअप्स के बीच साझेदारी, व्यापार संबंधों और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए समर्थन करेगी.
हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने अपने संबंधों की मजबूती दर्शाते हुए ’50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’ लॉन्च किया. इस कार्यक्रम के तहत बांग्लादेश के पचास स्टार्टअप्स और भारत के पचास स्टार्टअप्स एक-दूसरे के देश में यात्राएं करेंगे और साझा सहयोग को विस्तार देंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच 50 स्टार्टअप्स के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दस स्टार्टअप कंपनियों का पहला समूह 8 से 12 मई तक भारत की पांच दिवसीय सफल यात्रा के बाद ढाका लौट गया है. यह स्टार्टअप्स कई अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं। इनमें ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य, परिवहन, लॉजिस्टिक, ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित स्टार्टअप्स शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर दो बच्चों का बड़ी साइकिल चलाने का अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो…
Gold-Silver Price Today: दशहरे के दिन सोने और चांदी के बाजार में क्या रहे हाल?…
यमन के शबवा इलाके में हूती विद्रोहियों के हमले में सऊदी समर्थित सरकारी सेना के…
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…