Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत की नजर अपने पड़ोसियों के साथ स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम पर

व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ एक स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम पर नजर गड़ाए हुए है.

व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ एक स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम पर नजर गड़ाए हुए है. अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश के साथ इस तरह के आदान-प्रदान के लिए रूपरेखा पहले ही तैयार की जा चुकी है. इसी तरह की पहल भूटान और नेपाल के लिए भी शुरू की जा सकती है. बांग्लादेश के साथ रूपरेखा मोटे तौर पर भारत और पड़ोसी देशों के 50 स्टार्टअप्स के बीच साझेदारी, व्यापार संबंधों और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए समर्थन करेगी.

हाल ही में भारत और बांग्लादेश ने अपने संबंधों की मजबूती दर्शाते हुए ’50 स्टार्ट-अप एक्सचेंज प्रोग्राम’ लॉन्च किया. इस कार्यक्रम के तहत बांग्‍लादेश के पचास स्‍टार्टअप्‍स और भारत के पचास स्‍टार्टअप्‍स एक-दूसरे के देश में यात्राएं करेंगे और साझा सहयोग को विस्तार देंगे.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ की सबसे बड़ी क्रिकेट चैंपियनशिप “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग” का ग्रैंड फिनाले आज, शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  भारत और बांग्‍लादेश के बीच 50 स्‍टार्टअप्‍स के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत दस स्टार्टअप कंपनियों का पहला समूह 8 से 12 मई तक भारत की पांच दिवसीय सफल यात्रा के बाद ढाका लौट गया है. यह स्‍टार्टअप्‍स कई अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं। इनमें ई-कॉमर्स, स्‍वास्‍थ्‍य, परिवहन, लॉजिस्टिक, ऊर्जा, शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित स्‍टार्टअप्‍स शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital